Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गाली देने से मना किया तो करने लगे मारपीट
आवेदन के अनुसार, अक्षय कुमार गांव में मौजूद था। इसी दौरान चारों आरोपित वहां पहुंचे और उसके साथ विवाद करते हुए गाली-गलौज करने लगे। जब अक्षय ने इसका विरोध किया और गाली देने से मना किया तो आरोप है कि चारों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसे चोटें आईं।
ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत
पीड़ित के मुताबिक, मारपीट के दौरान शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बीच-बचाव कर उसे आरोपितों के चंगुल से बचाया। इसके बाद चारों आरोपित वहां से चले गए, लेकिन जाते समय दोबारा मारपीट करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।