Home चैनपुर कैमूर: चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग गांवों से पांच वारंटी गिरफ्तार,...

कैमूर: चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग गांवों से पांच वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कैमूर: चैनपुर पुलिस ने पांच फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर न्यायालय से जारी वारंट वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम बिऊर निवासी यूनुस सुलेमानी एवं शराफत सुलेमानी (दोनों पिता चूल्हन सुलेमानी), ग्राम साहेबाहे निवासी महेश बिंद उर्फ महेंद्र बिंद (पिता विश्वनाथ बिंद) तथा शैलेंद्र बिंद (पिता रामसूरत बिंद) और ग्राम हरनामपुर टोला नेउरा निवासी शिवनाथ यादव (पिता स्वर्गीय जगरूप यादव) शामिल हैं। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आलोक में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार सभी वारंटी काफी समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद सभी को चैनपुर थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया एवं मेडिकल जांच पूरी कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी की जाती रहेगी।

 

 

Exit mobile version