Home चैनपुर चोरी की बिजली से चल रहा था पोल्ट्री फार्म, छापेमारी में खुलासा;...

चोरी की बिजली से चल रहा था पोल्ट्री फार्म, छापेमारी में खुलासा; संचालक पर लगा 1.58 लाख का जुर्माना

कैमूर में बिजली चोरी कर चल रहा था पोल्ट्री फार्म, ₹1.58 लाख जुर्माना

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में विद्युत चोरी का मामला सामने आया है। खरौरा गांव में संचालित एक पोल्ट्री फार्म में बिजली विभाग की जांच के दौरान अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग किए जाने का खुलासा हुआ। विभागीय टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए फार्म संचालक पर 1 लाख 58 हजार 509 रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही बिजली चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे पीवीसी तार को भी जब्त कर लिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मामले को लेकर सहायक विद्युत अभियंता संतन कुमार कौशल (भभुआ ग्रामीण) ने चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, विद्युत चोरी की सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने खरौरा गांव में दीवान शाहनवाज खान, पिता दीवान अजाज खान के यहां संचालित पोल्ट्री फार्म की जांच की। इस छापेमारी अभियान में संतन कुमार कौशल के साथ सहायक विद्युत अभियंता राजमुनी कुमारी (भभुआ मेंटेनेंस), चैनपुर के विद्युत कनीय अभियंता शंभू कुमार सिंह और विभाग के अन्य क्षेत्रीय कर्मी शामिल थे।

जांच के दौरान पोल्ट्री फार्म में अवैध तरीके से बिजली का उपयोग किया जाना पाया गया। विभागीय आकलन के आधार पर 1620 वाट विद्युत भार के इस्तेमाल से संबंधित इस मामले में कुल 1,58,509 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया। कार्रवाई के दौरान विद्युत ऊर्जा की चोरी में प्रयुक्त पीवीसी तार भी जब्त किया गया। इधर, मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि विद्युत चोरी को लेकर विभाग की ओर से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version