Homeचैनपुरमायके से ससुराल के लिए निकली विवाहिता तीन वर्षीय बच्चे संग लापता,...

मायके से ससुराल के लिए निकली विवाहिता तीन वर्षीय बच्चे संग लापता, परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज

कैमूर: मायके से ससुराल जाने निकली विवाहिता तीन वर्षीय बच्चे संग लापता, चैनपुर थाने में केस दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से एक विवाहिता के अपने तीन वर्षीय बच्चे के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला अपने मायके से ससुराल जाने के लिए निकली थी, लेकिन निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने चैनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस को दिए आवेदन में मसोई गांव निवासी खिचडू राम ने बताया कि उनकी 23 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी की शादी वर्ष 2021 में बेलाव थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी धीरज कुमार से हुई थी। विवाह के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी। कुछ दिन पहले वह अपने मायके मसोई आई थी। आवेदन के अनुसार, 23 जून की सुबह करीब 9 बजे गुड़िया कुमारी अपने तीन वर्षीय बच्चे के साथ ससुराल जाने के लिए घर से निकली थी। हालांकि, वह अपने ससुराल नहीं पहुंची। जब काफी देर तक उसका कोई संपर्क नहीं हुआ तो मायके और ससुराल पक्ष के लोग उसकी तलाश में जुट गए।

परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के गांवों में काफी खोजबीन की, लेकिन महिला और उसके बच्चे का कोई पता नहीं चल सका। अंततः महिला के पिता ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर पुत्री और नाती की सकुशल बरामदगी की मांग की। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला और उसके बच्चे की तलाश के लिए पुलिस सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments