Homeरामगढ़महुअर गांव में एक अधेड़ की लाठी डंडे से पीट पीटकर हत्या

महुअर गांव में एक अधेड़ की लाठी डंडे से पीट पीटकर हत्या

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महुअर गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की लाठी डंडे से पीट पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई वह मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। इस मामले में मृतक मुनीब राम के पुत्र के द्वारा थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। जिसमें गांव के ही 9 लोगों को हत्यारोपी बनाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ थाना

इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। दरसल यह घटना बुधवार की सुबह की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार को भोर में झोपड़ी में सो रहे मुनीब राम को बाहर निकाल कर लाठी डंडे से पीट कर लहूलहान कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने जख्मी अवस्था  में अधेड़ को लेकर  तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। परिजनों के द्वारा बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाने के क्रम में ही अधेड़ ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन मृतक को लेकर अस्पताल वापस आए जहां पुलिस ने शव  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया।

दुर्गावती थाने में पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार तस्कर

NH-19 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 147 पशु बरामद; चालक गिरफ्तार

मृतक के घर के बाहर मौजूद स्थानीय लोग

रक्षा बंधन के बाद घर लौट रही मां-बेटियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, महिला की मौत; दो बेटियां गंभीर

NS News

NH-19 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 28 मवेशी बरामद; तस्कर फरार

NS News

दुर्गावती में अवैध ओवरलोडिंग पर खनन विभाग का शिकंजा, बालू लदे टेलर पर 9.24 लाख का जुर्माना

NS News

कैमूर में छात्रों का हंगामा, NH-19 पर लगा जाम; मांगों को लेकर सड़क पर उतरे किंगवे हॉस्पिटल के छात्र-छात्राएं

छाँव रॉड स्थित पुलिस पिकेड के पास घटनास्थल पर हंगामे को शान्त कराते मोहनिया डीएसपी

प्लाईवुड फैक्ट्री जा रही महिला को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

NS News

डिड़खिली टोल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 29 मवेशी बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार

NS News

कैमूर में चोरी के मामलों का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक और 25 लीटर चोरी का पेट्रोल भी बरामद

NS News

धनेछा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई 14 वर्षीय बालिका, मौके पर मौत

NS News

दुर्गावती में एक ही दिन सड़क हादसों की बाढ़, चार की मौत और पांच घायल

मृतक के पुत्र आकाश कुमार के द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार उसकी दादी मुनिया कुंवर सोमवार की शाम अपने दरवाजे पर बैठी थी । इसी बीच गांव के ही मुन्ना राम का पुत्र रामबाबू राम लकड़ी का गट्ठर लेकर गुजर रहा था। मृतक मुनीब राम की मां मुनिया कुंवर ने रामबाबू से पूछ दिया कि लकड़ी कहां से ला रहे हो। इसी बात को लेकर रामबाबू के परिजन मुनीब राम के दरवाजे पर आगये और गाली गलौज शुरू कर दी। नौबत मारपीट तक आ गई लेकिन ग्रामीणों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।  पुनः मंगलवार की देर रात विवाद शुरू हो गया और बुधवार की सुबह 3:00 बजे रामबाबू राम की परिजनों ने झोपड़ी में सो रहे मुनीब राम को बाहर निकाल कर लाठी डंडे व रड से पिटाई कर लहुलुहान कर दिया। मामले से संबंधित जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने बताया कि महुअर गांव में आपसी रंजिश में एक दिन पहले दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसी को लेकर बुधवार को लाठी डंडे से पीट कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है ।मृतक के पुत्र ने प्राथमिकी दर्ज कराया है।  जिसमें जितेंद्र राम, चंदन राम, सुधीर कुमार रामबाबू राम, पप्पू राम, बाबूलाल राम, डब्लू राम, मुकेश राम, मुन्ना राम शामिल है ।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

NS News

352 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, 23 का हीमोग्लोबिन 8 से कम; भभुआ की टीम ने लिया जायजा

AI created

फेसबुक पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, कैमूर में युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR

NS News

बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर पहुंचकर महिला से मारपीट; बचाने आए बेटा-बेटी भी घायल

NS News

पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगा युवक, तलाशी में निकली 16 पुड़िया हेरोइन

NS News

तहखाने में छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब, पुलिस ने ऑटो समेत चालक को दबोचा; 37 लीटर से अधिक शराब बरामद

NS News

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे दो समेत चार गिरफ्तार

NS News

शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोग पुलिस के हत्थे चढ़े, मेडिकल जांच में हुई पुष्टि

NS News

न्यायालय के वारंट पर पुलिस की कार्रवाई, चार फरार वारंटी गिरफ्तार

NS News

घर के बाहर सोते रहे लोग, रात में गायब हो गई बाइक; चैनपुर में चोरी की वारदात

NS News

मदुरना में बच्चों के विवाद ने लिया तूल, पूछताछ करने पहुंचे पिता से भी मारपीट

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments