Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रणेश कुमार कुदरा स्थित बाल प्रतियोगिता निकेतन विद्यालय के संचालक श्याम सुंदर मिश्र के पुत्र हैं। बताया जाता है कि वे संध्याकालीन अर्घ्य में शामिल होने के बाद सुबह के अर्घ्य में भाग लेने के लिए भोर में बाइक से अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।
इसी दौरान खुर्माबाद पुल के पश्चिमी छोर के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें वे घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सासाराम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार कराया गया।



