Homeचैनपुरपुलिस की घेराबंदी, मवेशी लदा टाटा मैजिक पकड़ाया; एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की घेराबंदी, मवेशी लदा टाटा मैजिक पकड़ाया; एक तस्कर गिरफ्तार

कैमूर: चैनपुर में मवेशियों से भरा टाटा मैजिक जब्त, एक गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शेरपुर मोड़ के समीप मवेशियों से लदे एक टाटा मैजिक वाहन को पकड़ा। वाहन में मवेशियों को कथित तौर पर क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाइक से आगे चलकर रास्ते की निगरानी कर रहे दो अन्य आरोपी भाग निकले।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घटना 15 नवंबर की सुबह करीब 9:30 बजे की है। पुलिस को नियमित गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि कल्याणपुर की ओर से एक टाटा मैजिक हाफ डाला में मवेशियों को लादकर ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने शेरपुर मोड़ के पास निगरानी शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई।

पुलिस ने वाहन संख्या UP45PT8522 से मवेशियों का परिवहन कर रहे इस्लामुद्दीन साह (33), पिता मो. सबीर साह, निवासी केवा गांव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मोटरसाइकिल से लाइनर की भूमिका निभा रहे काला कुरैशी, पिता स्व. अजीमुल्लाह कुरैशी और सरवर कुरैशी, पिता अज्ञात, दोनों निवासी चैनपुर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। मामले में चैनपुर थाना में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments