Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात दुर्गावती पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कंटेनर के जरिए बड़ी संख्या में पशुओं को दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने दुर्गावती थाना के समीप NH-19 पर निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान कंटेनर के अंदर 33 पशु मिले, जिनमें पाड़ा और भैंस शामिल थे। पुलिस ने तत्काल कंटेनर को जब्त कर उसमें सवार चारों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हिमायू खान और रिजवान कुरैशी, दोनों निवासी बिक्रमगंज, गुफरान कुरैशी निवासी शाहपुर तथा शौकत खान निवासी चतरा, झारखंड के रूप में हुई है।
कार्रवाई के बाद बरामद सभी 33 पशुओं को सुरक्षित देखरेख के लिए आदर्श नुआंव पशु मेला में सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, गिरफ्तार चारों आरोपितों के विरुद्ध पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है। NH-19 पर हुई इस कार्रवाई को पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब इस मामले में पशुओं को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था, इसकी भी जांच कर रही है।



