Homeरामगढ़रामगढ़ में बड़ा हादसा टला: पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरी...

रामगढ़ में बड़ा हादसा टला: पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरी कार, दो युवक बाल-बाल बचे भागड़ा के पास NH-319A पर हुआ हादसा

रामगढ़ के भागड़ा में पानी भरे गड्ढे में गिरी कार, दो युवक बाल-बाल बचे

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी, हादसे के बाद कार में सवार दो युवक पानी में फंस गए और डूबने की आशंका से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद मिलने से दोनों युवकों की जान बच गई। हादसे में दोनों को मामूली चोटें आई हैं। घटना रामगढ़-मोहनिया पथ पर राष्ट्रीय राजमार्ग 319ए के भागड़ा के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, ऑल्टो कार में सवार युवक झारखंड से अपने गांव जमुरना लौट रहे थे। इसी दौरान भागड़ा के पास वाहन चालक का नियंत्रण खो गया और कार सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

 

पानी में डूबने लगी कार, लोगों की मदद से बचाए गए युवक

कार के पानी में गिरते ही उसमें सवार दोनों युवक अंदर फंस गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने प्रयास कर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कार सवार युवकों की पहचान बबलू शाह, निवासी जमुरना, और गुड्डू यादव, निवासी कान्ही गांव, के रूप में बताई गई है। दोनों रामगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

 क्रेन की मदद से बाहर निकाली गई कार

घटना के बाद रामगढ़ पुलिस ने वाहन को पानी से बाहर निकलवाने की कार्रवाई की। मंगलवार को स्थानीय लोगों और एनएचएआई की मदद से क्रेन के जरिए कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया। इसके बाद वाहन को पुलिस थाने लाया गया। रामगढ़ थानाध्यक्ष सुमीत कुमार ने बताया कि हादसे में कार सवार दोनों युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाने लाया गया है। इस हादसे में बड़ा नुकसान होने से बच गया और दोनों युवकों की जान सुरक्षित रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments