Homeदुर्गावतीरात में बाइक हादसे के बाद तालाब में गिरा युवक, सुबह पानी...

रात में बाइक हादसे के बाद तालाब में गिरा युवक, सुबह पानी में मिला शव

कैमूर: तालाब में डूबने से युवक की मौत, पेड़ से टकराई थी बाइक

Bihar: कैमूर दुर्गावती थाना क्षेत्र के कबिलासपुर गांव के समीप रविवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। घर लौट रहा बाइक सवार युवक अंधेरे में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद सड़क किनारे स्थित गहरे तालाब में जा गिरा। रातभर किसी को हादसे की भनक तक नहीं लगी। सोमवार की सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो युवक की मौत हो चुकी थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्गावती थाना

मृतक की पहचान कबिलासपुर गांव निवासी रामाश्रय पासवान के पुत्र नीरज पासवान के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, नीरज रविवार की देर रात बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के समीप अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक बाइक समेत बगल में स्थित गहरे पोखरे में जा गिरा। रात का समय और अंधेरा होने के कारण तत्काल किसी को दुर्घटना की जानकारी नहीं मिल सकी। तालाब में डूबने के कारण उसकी जान चली गई। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया।

डुमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अविनाश सिंह उर्फ पिंकू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नीरज पासवान उनके गांव का ही रहने वाला था। देर रात घर लौटने के दौरान उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई थी, जिसके बाद वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। वहीं, इस हृदयविदारक घटना के बाद कबिलासपुर गांव में शोक और मातम का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments