Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घटना के बाद घर में सामान की जांच की गई तो बक्सा खुला मिला और अलमारी में रखे रुपये तथा कीमती आभूषण गायब थे। चोरी की इस घटना से परिवार के लोग सकते में आ गए। मामले को लेकर अमांव गांव निवासी शिवमूरत राम के पुत्र बाबूलाल राम ने चैनपुर थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, घटना के समय घर की महिलाएं एक कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान बगल के कमरे से कुछ खड़खड़ाहट सुनाई दी। आवाज सुनकर जब एक महिला वहां पहुंची, तो कमरे में रखा बक्सा खुला मिला और अलमारी में रखे कीमती सामान गायब थे।
पीड़ित के मुताबिक, चोर मंगलसूत्र, नाक की नथनी, मांग टीका, चांदी का मेहंदी छल्ला, सोने के टॉप्स सहित अन्य आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। महिला ने एक व्यक्ति को घर से निकलकर भागते हुए भी देखा था। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।



