Homeचैनपुरबैंक से घर लौट रहे व्यक्ति की बाइक की डिक्की तोड़कर 2...

बैंक से घर लौट रहे व्यक्ति की बाइक की डिक्की तोड़कर 2 लाख की चोरी चेकबुक-पासबुक भी ले उड़े उचक्के

कैमूर में बाइक की डिक्की तोड़कर 2 लाख की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Bihar: कैमूर, बैंक से नकदी निकालकर घर लौट रहे एक व्यक्ति को रास्ते में शातिर उचक्कों ने निशाना बना लिया। बाइक की डिक्की तोड़कर बदमाशों ने उसमें रखे दो लाख रुपये नकद के साथ चेकबुक, पासबुक समेत अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मिली जानकारी के अनुसार, प्रहलादपुर गांव निवासी रामदहिन सिंह 12 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे बैंक से दो लाख रुपये निकालकर अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। उन्होंने नकदी और बैंक से जुड़े जरूरी कागजात बाइक की डिक्की में रखे थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक उनके पीछे लगा हुआ था। बताया जाता है कि रास्ते में ही किसी समय बदमाश ने बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखी नकदी और दस्तावेज निकाल लिए। हालांकि, पीड़ित को रास्ते में इसकी भनक तक नहीं लगी। जब वह हरसू ब्रह्म धाम के समीप पहुंचे और डिक्की की जांच की, तो वह टूटी हुई मिली। अंदर रखे दो लाख रुपये, चेकबुक, पासबुक और अन्य कागजात गायब थे।

इसके बाद पीड़ित ने चैनपुर थाने पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे व्यक्ति की बाइक की डिक्की तोड़कर दो लाख रुपये और बैंक के दस्तावेज चोरी किए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मामले में शामिल आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments