Home सीतामढ़ी भिट्ठामोड़ बार्डर से एसएसबी ने बिना पासपोर्ट व वीजा के अमेरीकी नागरिक...

भिट्ठामोड़ बार्डर से एसएसबी ने बिना पासपोर्ट व वीजा के अमेरीकी नागरिक को पकड़ा

Bihar: सीतामढ़ी जिले में भारत-नेपाल सीमा से बुधवार को एसएसबी के द्वारा एक अमेरीकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति क्रिस्टोफर जय च्यू, पिता बेन जैक च्यू अमेरिका के कैलिफोर्निया का निवासी है। जिसके पास न तो पासपोर्ट मिला और न ही वीजा मिला। एसएसबी के जिला डिप्टी कमांडेंट संदीप खरवास ने बताया कि गिरफ्तार अमेरीकी नागरिक से पूछताछ चल रही है। प्राथमिकी के बाद उसको भिट्ठामोड़ पुलिस को सौंप दिया जाएगा। भिट्ठामोड़ एसएसबी के कमांडेंट विशाल कुमार के नेतृत्व में एसआइ चंदन सिंह नेगी, कांस्टेबल तपस खंडाल, विशाल क्षत्री, महिला आरक्षी कल्पना देवी, मौसम कुमारी, एसएसबी भिट्ठामोड़ चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान उसको पकड़ा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsदरसल भारत-नेपाल मैत्री बस पटना से जनकरपुरधाम जा रहा था। जंहा जांच के दौरान अमेरीकी नागरिक एक कैरी बैग व एक झोले के साथ पकड़ा गया। चेकिंग के दौरान उसके पास से वीजा व पासपोर्ट नहीं मिले। अमेरीकी नागरिक से कमांडेंट ने गहन पूछताछ की तो उसने बताया कि वह 10 वर्षों से दिल्ली के विभिन्न जगहों पर रहकर खिलौने तथा कपड़े बेचता है। दो बार वीजा व पासपोर्ट की चोरी हो गई लेकिन इसकी कहीं प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। उसके बैग से अल्युमीनियम से बने चार तोता, तीन साबुनदानी, भारतीय 2330 रुपये, एक मोबाइल व कुछ कपड़े बरामद हुए हैं। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि नई दिल्ली से पटना ट्रेन से आया था। वहां से बस से सीतामढ़ी होते हुए जनकपुरधाम और फिर वहां से काठमांडू एयरपोर्ट जाने की तैयारी में था।

विधवा भाभी को शादी का सपना दिखाकर किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

नवादा में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम, बाजार जा रहे युवक पर चाकूबाजी से सनसनी

बालू माफियाओं पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, 28 आरोपी गिरफ्तार

थाना के सामने चौकीदार की हत्या, बालू माफिया के आतंक से दहला इलाका

हाथियों का आतंक: खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत

साइबर ठगी का खुलासा: धनी फाइनेंस के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

नवादा में युवती से दुष्कर्म का आरोप, त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

सनसनीखेज वारदात का खुलासा: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी निरुद्ध

युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, अवैध संबंध के शक में पत्नी समेत दो हिरासत में

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पीट-पीटकर हत्या की आशंका; पुलिस पहुंचते ही पत्नी फरार

काठमांडू से ही उसका कोई मित्र उसको रिसीव कर ले जाने वाला था। आशंका जताई जा रही है की वह अपना असली  मोबाइल कहीं फेंक दिया है, क्योंकि जो मोबाइल मिला है उससे कोई ट्रेस पता नहीं चल रहा है। एसएसबी 51वीं बटालियन के कमांडेंट आशीष पाण्डेय ने भी कहा कि यह व्यक्ति दिल्ली से चला था। बुधवार को मैत्री बस से पटना आया। पटना से सीतामढ़ी के लिए टिकट कटवाया। लेकिन वह सीतामढ़ी नहीं उतरा। उसी वक्त उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति बस में बैठा है। वह विदेशी लग रहा है। वह सीतामढ़ी नहीं उतरा है। वह नेपाल जा रहा है। जिसके बाद भिट्ठामोड़ के समीप चेकिंग के दौरान उसे उतारा गया। उसके पास वीजा व पासपोर्ट नहीं था। जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। लेकिन उसने कुछ भी बताना नहीं चाहा। प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही है।

मोहनिया में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा-हेरोइन और शराब के साथ चार गिरफ्तार

मोहनियां में पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, तीन पिकअप से 27 मवेशी बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार

मोहनिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति और सास गिरफ्तार, गला दबाकर हत्या का आरोप

तंत्र-मंत्र के नाम पर 9 लाख के जेवर हड़पे, बीमार मामा को ठीक करने का दिया झांसा; पिता-पुत्र गिरफ्तार

मुठानी में रेलवे सिग्नल केबल चोरी का पर्दाफाश, बोरी में केबल लेकर जाते तीन पकड़े गए, पूछताछ में दो बार केबल काटने की बात कबूली

बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, आमने-सामने आए दो पक्ष; पथराव में युवक घायल

मोहनिया में निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत

धान रोपनी से लौट रहीं महिलाओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

कमरे में सो रहे पेंटर को जहरीले सांप ने डंसा, हालत बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर

बगीचे में सो रहे युवक पर देर रात हमला, कंधे में गोली लगने से गंभीर; वाराणसी रेफर

 

 

Exit mobile version