बिहार, नवादा: जिले के रोह थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खेत में मिला था शव
पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि गांव के खेत में एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान की।
एफएसएल टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। परिजनों के आवेदन पर रोह थाना में कांड संख्या 59/26 (दिनांक 17 फरवरी 2026) के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विशेष टीम का गठन
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिनव धीमान ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसडीपीओ सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
तकनीकी साक्ष्य से गिरफ्तारी
तकनीकी एवं मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने 17 फरवरी 2026 को, घटना के 24 घंटे के भीतर, दो आरोपियों और एक नाबालिग को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुराने विवाद को लेकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपी
दिलीप यादव (निवासी सरमैठा, थाना रोह, जिला नवादा), रामरवरूप राजवंशी (निवासी रोह क्षेत्र), एक विधि-विरुद्ध बालक (निरुद्ध), पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। अधिकारियों ने कहा कि गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई और दोषियों की गिरफ्तारी प्राथमिकता है।