Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आरोप है कि युवक ने मारपीट भी की और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। परिजनों को जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। नरहट थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी उपेंद्र कुमार को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी मेसकौर क्षेत्र का रहने वाला है और पीड़िता का दूर का रिश्तेदार बताया जाता है।
पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।