Home भगवानपुर भगवानपुर के युवक की अहमदाबाद में सड़क हादसे में मौत

भगवानपुर के युवक की अहमदाबाद में सड़क हादसे में मौत

Bihar: कैमूर जिले के स्थानीय थाना भगवानपुर गांव के एक युवक की गुजरात प्रांत के अहमदाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। दरसल यह घटना बीते शनिवार की रात करीब 11:00 बजे की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव निवासी स्वर्गीय राजेंद्र लाल श्रीवास्तव उर्फ़ मुंशीलाल का पुत्र विजय श्रीवास्तव उर्फ़ मुन्नालाल के रूप में की गई है। घटना के संबंध में दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत कनपुरा (पिपरा-कनपुरा) गांव निवासी मृतक के ससुर प्रभुलाल ने बताया कि मेरे दामाद मुन्ना लाल अहमदाबाद जिले के तड़का-सारण थाना क्षेत्र अंतर्गत चांगोदर गांव के हिस्से में स्थित रिंच-पाना उत्पादन करने वाली सुलेक्शन नामक कंपनी में कार्य करते थें।  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsवही वह कंपनी में ड्यूटी करके अपने डेरे के लिए पैदल लौट रहे थें, इसी दौरान हाईवे पर सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण उनकी घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। मृतक के ससुर प्रभुलाल ने बताया कि मृतक की पहचान पुलिस ने शव के पैंट के पॉकेट में पड़े आधार कार्ड के माध्यम से की, डेड बॉडी के पैंट में हीं पड़े मोबाइल के माध्यम से सर्वप्रथम इस घटना की सूचना मेरे परिवार वालों को दी। तब हमारे परिवार द्वारा इस घटना की जानकारी भगवानपुर गांव के उनके परिजनों को दी गई। इधर विजय श्रीवास्तव उर्फ मुन्ना लाल के चचेरे भाई रामेश्वर श्रीवास्तव उर्फ बंगा लाल व भुवनेश्वर लाल उर्फ ठगनलाल ने बताया कि विगत 2012 में मृतक की शादी प्रभुलाल की बेटी बबीता देवी से हुई थी। 

ट्रेन में टीटीई बनकर यात्रियों से वसूली कर रहे थे दो युवक, RPF ने पकड़ा; चोरी के मोबाइल भी बरामद

महागठबंधन में बढ़ती खींचतान पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज, बोले- राजनीतिक गठजोड़ नहीं, अपने-अपने हिसाब से चल रहे दल

एयरपोर्ट की संभावनाओं को लेकर डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

स्कूल में मारपीट के वायरल वीडियो के बाद सामने आया दूसरा पक्ष, दो शिक्षकों पर अभद्रता के आरोप

12 साल बाद जिंदा मिली वह महिला, जिसकी हत्या के आरोप में पति-ससुर और जेठ ने काटी जेल; अब उठ रहा शव की पहचान पर बड़ा सवाल

बिक्रमगंज के विहंगम यज्ञ में पहुंचीं 20 संदिग्ध महिलाएं, पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार

सासाराम-तिलौथू मार्ग पर भीषण हादसा, CRPF जवान की मौत; पांच लोग घायल

शिक्षक अपहरण कांड के आरोपित की वाराणसी में मौत, ग्रामीणों की पिटाई में हुआ था घायल

अर्धनिर्मित टंकी बनी मौत का कुआं, खेलते-खेलते डूबे दो मासूम भाई-बहन

दिनारा में तनाव के बीच प्रशासन सख्त, पूरे थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू 16 अगस्त से लागू रहेगी पाबंदी, भीड़ जुटाने और भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट पर होगी कार्रवाई

जिससे लक्की कुमारी,  लड्डू श्रीवास्तव एवं नैरा उर्फ नैना (दुधमुंही बच्ची) समेत कुल तीन संतान हैं। मृतक का परिवार अत्यंत गरीब है, जिससे उनका भरण-पोषण करना अब काफी कठिन है। बताया जाता है कि मृतक की बड़ी बेटी लक्की व बेटा लड्डू भगवानपुर बाजार के हीं सरकारी विधालय में पढ़ रहे थें। एसे में अब मृतक के परिजनों के भरण-पोषण का बोझ कौन उठाएगा, यह एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। घटना के बाद पुलिस के द्वारा मृतक के शव को बगल के हीं सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। जिसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से सोमवार को अपराह्न करीब सवा तीन बजे मृतक का शव जैसे ही उसके दरवाजे पर पहुंचा, वैसे हीं सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर मौजूद हो गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

मुजफ्फरपुर में दस्तावेजी फर्जीवाड़े का खुलासा, UIDAI मशीन से लेकर क्लोन अंगूठे तक बरामद; दो गिरफ्तार

युवती पर चाकू से हमला, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के बाद पीछा करने का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच

स्कूल जाते समय दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला मामले में, बाइक सवार की तलाश तेज; भ्रामक खबरों पर पुलिस सख्त

AI डीपफेक से होटल कारोबारी को बनाया शिकार, हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा; 20 लाख के साथ युवक गिरफ्तार

बिहार में पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर से ATS की बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर में बाल संरक्षण व्यवस्था पर बड़ा सवाल, आश्रय गृह से 10 बच्चे लापता

दिनदहाड़े 40 लाख की लूट: बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी को बनाया निशाना

स्टेशन पर नशीला पेय पिलाकर लूट की साजिश नाकाम, पति-पत्नी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में रिश्वत और गबन के आरोप में दारोगा सुमनजी झा बर्खास्त

 

 

 

Exit mobile version