Home पूर्णिया बेखौफ बदमाशों ने पुलिस सुरक्षा में जा रहे सीएसपी संचालक को गोलियों...

बेखौफ बदमाशों ने पुलिस सुरक्षा में जा रहे सीएसपी संचालक को गोलियों से भूना

Bihar: पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेखौफ बदमाशों ने बैंक से 5 लाख रुपये की निकासी कर पुलिस सुरक्षा में केंद्र लौट रहे एक सीएसपी संचालक को गोलियों से भून रुपये लूट हुए फरार। दरसल यह घटना बनमनखी-रसाढ़ पथ पर बनमनखी हृदयनगर चौक से महज 250 मीटर की दूरी पर घटी है। मृतक सीएसपी संचालक की पहचान सुभाष चंद्र मिश्र के रूप में की गई है जो थाना क्षेत्र के ही रसाढ़ गांव का रहने वाला था। घटना के बाद सुरक्षा के लिए भेजे गए दो चौकीदार भी गायब है। सीएचपी संचालक को करीब 15 से ज्यादा गोलियां मारी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

वही घटना की सूचना के बाद ग्रामीणों व परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा और लोगों ने पहले थाना पर ही हमला कर दिया। लोगों ने गेट पर शव रख थाना में तोड़फोड़ मचाना शुरु कर दिया। कुर्सियां सहित कई उपस्कर तोड़ दिए। पुलिस लोगों को शांत करने की कोशिश में जुटी रही। बाद में लोगों ने थाना के सामने बनमनखी-धमदाहा पथ पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। लोग तत्काल हत्यारे सह लुटेरों की गिरफ्तारी, फरार चौकीदारों को सामने लाने व थानाध्यक्ष को तत्काल निलंबित करने की मांग पर अड़े हुए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष चंद्र मिश्र तकरीबन 2:00 बजे बैंक से राशि निकासी कर थाना पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थाना द्वारा उन्हें रसाढ़ स्थित केंद्र तक सुरक्षित राशि ले जाने के लिए दो चौकीदार उपलब्ध कराया गया।

बेखौफ अपराधियों का आतंक, 24 घंटे के भीतर दो महिलाओं से लाखों के गहने और नकदी की लूट

मोबाइल में मिली तस्वीर से खुला अवैध हथियार का राज, तकिए के नीचे छिपाकर रखी थी पिस्टल

बहन के घर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

फलों की खेप में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, मोहनिया चेकपोस्ट पर खुला राज, 980.520 लीटर शराब और बीयर जब्त

पिपरिया के पास काल बना सड़क हादसा: पेड़ से टकराया ऑटो, परिवार का इकलौता सहारा चला गया

नकली दवाओं के नेटवर्क का कैमूर तक फैला जाल, मोहनिया में छापेमारी के दौरान कारोबारी फरार

आग की लपटों से घिरी शराब लदी कार, पानी में डूबते ही पैकेट लूटने की मची होड़; पुलिस के सामने ग्रामीण ले गए शराब!

जीपीएस की मदद से चोरी की बाइक तक पहुंची पुलिस, चैनपुर से दो आरोपी गिरफ्तार

मोहनिया में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली अधेड़ की जान, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

तालाब में नहाने गया 18 वर्षीय युवक नहीं लौटा घर, डूबने से हुई मौत

इसमें एक चौकीदार सुभाष के बाइक पर सवार हुआ तो दूसरा अपने बाइक से उनके साथ चला। वे लोग ज्यों ही हृदयनगर से आगे बढ़े सामने से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार दिखा उनकी बाइक रुकवा ली। यह देख संचालक के साथ बाइक पर बैठा तत्काल उतर मक्के के खेत की ओर भाग गया, जबकि दूसरे ने भी अपनी बाइक तत्काल मोड़ ली। यह देख संचालक रुपयों से भरा बैग लेकर बगल में मक्का काट रहे मजदूरों की ओर बाइक छोड़ भागने का प्रयास किया। यह देख बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोलियों की तड़तड़ाहट सुन आसपास से काफी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर भागे और संचालक को बनमनखी अनुमंडल अस्पताल भी ले गए, लेकिन उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी। देर शाम तक लोगों का हंगामा जारी था। आसपास के कई थानों की पुलिस भी वहां पहुंच गई थी।

बीमारी ठीक करने के नाम पर घिनौनी करतूत, पूजा के बहाने युवती से दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

घर में चोरी कर भतीजे ने खरीदी नई बाइक, 5 लाख का 45 ग्राम सोना महज 1.82 लाख में दुकानदार ने खरीदा

सात साल बाद सामने आई 2019 में लापता महिला की कहानी, हैदराबाद से बरामद; पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

शेयर बाजार और ठेकेदारी में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 84 लोगों से करोड़ों की ठगी, जमीन बेचकर भी निवेश कर बैठे पीड़ित

25 लाख की ब्लैकमेलिंग का मामला: 56 ट्रांजैक्शन में युवती ने भेजे रुपये, अब पुलिस खंगाल रही पूरा नेटवर्क

100 करोड़ की कथित निवेश ठगी की जांच तेज, मुंगेर में ईडी का बड़ा एक्शन, दो ठिकानों पर छापेमारी

आतंकी साजिश मामले में गिरफ्तार युवक की मोबाइल डेटा और हथियार से खुल सकती हैं नेटवर्क की कई परतें, फोरेंसिक जांच और डिजिटल साक्ष्यों पर टिकी आगे की कार्रवाई

डायन के शक में महिला पर जानलेवा हमला, तलवार से किए कई वार; आरोपी गिरफ्तार

बिहार में निवेश से विकास की रफ्तार तेज करने का लक्ष्य, सम्राट चौधरी का सख्त प्रशासनिक संदेश

48 घंटे में एक्शन: CM को धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, अब पुलिस करेगी गहन पूछताछ

 

 

 

 

 

Exit mobile version