Home पूर्णिया पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की साजिश का आरोप

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की साजिश का आरोप

Bihar: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन में पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 5 मई तक बंगाल में नई सरकार के गठन की बात कही जा रही है, लेकिन अभी तक चुनाव आयोग की ओर से कोई स्पष्ट पहल नजर नहीं आ रही है। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा कुछ ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं जिनसे राजनीतिक साजिश की आशंका पैदा होती है। उन्होंने कहा कि एक आईबी अधिकारी को राज्यपाल बनाया गया है, वहीं बिहार में सेना के एक लेफ्टिनेंट को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनके मुताबिक इन फैसलों के पीछे बड़ी राजनीतिक योजना हो सकती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsसांसद पप्पू यादव ने दावा किया कि सीमांचल क्षेत्र के कुछ जिलों को पश्चिम बंगाल और झारखंड के इलाकों के साथ मिलाकर यूनियन टेरिटरी बनाने की साजिश चल रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की किसी भी योजना का वह कड़ा विरोध करेंगे और इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री रहते हुए केंद्र सरकार की ऐसी योजना को लागू करना संभव नहीं था। इसी कारण पहले राजनीतिक परिस्थितियां बदली गईं और फिर आगे की रणनीति तैयार की गई।

वहीं पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल नहीं होने के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि यदि राष्ट्रपति किसी सरकारी कार्यक्रम में शामिल हों तो प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी होता है। लेकिन अगर कार्यक्रम निजी हो, तो उसमें शामिल होना अनिवार्य नहीं होता। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एक अनुभवी और समझदार नेता हैं और वे प्रोटोकॉल से जुड़ी ऐसी गलती नहीं करेंगी।

Exit mobile version