Homeकुदराबालू लदा हाइवा की ट्रक से जोरदार टक्कर, चालक की मौत

बालू लदा हाइवा की ट्रक से जोरदार टक्कर, चालक की मौत

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलबिली गांव के समीप नेशनल हाईवे जीटी रोड पर एक बालू लदा हाइवा की ट्रक से जोरदार टक्कर हो जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में हाइवा चालक की मौत हो गई है। मृतक चालक की पहचान धर्मेंद्र शर्मा के रूप में की गई है, जो रोहतास जिले के करगहर थानाक्षेत्र के करूप गांव के श्याम बिहारी शर्मा के पुत्र बताये जा रहे है। ट्रक पर कोयला लदा था जबकि हाइवा सोन नदी का बालू लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था। दुर्घटना की वजह से हाइवा का चालक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके उसके केबिन में फंस गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जिसके बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम के द्वारा काफी मशक्कत से चालक को बुरी तरह से घायल अवस्था में क्षतिग्रस्त केबिन से बहार निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। हाईवे पेट्रोलिंग टीम के कामेश्वर राम ने बताया कि नेशनल हाईवे के दक्षिणी लेन पर कोयला लेकर जा रहे ट्रक में कोई गड़बड़ी आ गई थी, जिसके कारण वह सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान सासाराम की तरफ से बालू लेकर जा रहा हाइवा उससे जोरदार तरीके से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा का केबिन खिलौने की तरह टूट-फूट व पिचक गया था और उसका चालक उसमें फंसा हुआ था। हाईवे पेट्रोलिंग टीम के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर केबिन में फंसे हुए चालक को बाहर निकाल कर कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचाया गया।

NS News

दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग घायल; दोनों ओर से FIR

NS News

छत पर गेहूं चोरी की कोशिश का आरोप, विरोध करने पर युवक की पिटाई

NS News

ट्रक खरीदने के लिए दिए 4 लाख रुपये, न गाड़ी मिली और न रकम; प्राथमिकी दर्ज

NS News

हाटा में बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, दो उपभोक्ताओं पर 1.28 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना

NS News

देसी कट्टा लहराते फोटो वायरल, चैनपुर पुलिस की छापेमारी में दो गिरफ्तार, अमांव से बरामद हुआ कट्टा; एक नाबालिग भी निरुद्ध

पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस के द्वारा जानकारी लेते हुए।

कैमूर में भीषण सड़क हादसा: बाइक-साइकिल की सीधी भिड़ंत में युवक की मौत, एक गंभीर

NS News

बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार

NS News

चैनपुर में शिक्षक एकता सम्मेलन, समान वेतन और पुरानी पेंशन की मांग पर संघर्ष तेज करने का संकल्प

NS News

यूपी से शराब लेकर आ रहा तस्कर गिरफ्तार, 131 पीस देसी मसालेदार शराब बरामद

NS News

पुराने विवाद में दो भाइयों के साथ हुई थी मारपीट, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने की गिरफ्तारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना की वजह से चालक के दोनों पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके थे। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया, जहां ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके शव को स्वजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। दुर्घटना की वजह से नेशनल हाईवे जीटी रोड पर कुछ देर तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। हाईवे पेट्रोलिंग टीम के द्वारा क्रेन, जेसीबी आदि की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सुरक्षित जगह पर हटाकर आवागमन सामान्य कराया गया।

NS News

रामगढ़ में दर्दनाक हादसा: सांप के डसने से 10 वर्षीय अंकित की मौत, घर में पसरा मातम

NS News

दशहरा की रात महिला की संदिग्ध मौत का खुला नया अध्याय, दहेज हत्या के आरोप में पति, सास और देवर गिरफ्तार

NS News

कैमूर: विजयादशमी की रात छत से गिरकर महिला की मौत, मेले की रौनक के बीच पसरा मातम

NS News

फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने का आरोप, मेड़ा आंगनबाड़ी सेविका पर कार्रवाई की तैयारी

घटना स्थल पर पुलिस

रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, 28 वर्षीय युवक की मौत; दूसरा गंभीर

रेफरल अस्पताल में लोगों की भीड़

रामगढ़ में सड़क हादसा: ईंट लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर, हायर सेंटर किया गया रेफर

लूट का शिकार बना व्यवसाई जयप्रकाश

कैमूर में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने महुअर-अभैदे के बीच दिया घटना को अंजाम

NS News

सिसौड़ा सड़क हादसे ने छीनी जिंदगी, वाराणसी में इलाज के दौरान घायल की मौत, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

NS News

दाखिल-खारिज की शिकायत पर अंचल कार्यालय पहुंचे रामगढ़ विधायक, अधिकारियों से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट

NS News

ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आए रिटायर्ड सेना जवान, मौके पर मौत; चालक वाहन लेकर फरार

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments