Homeरामगढ़रामगढ़ में दर्दनाक हादसा: सांप के डसने से 10 वर्षीय अंकित की...

रामगढ़ में दर्दनाक हादसा: सांप के डसने से 10 वर्षीय अंकित की मौत, घर में पसरा मातम

कैमूर: रामगढ़ में सर्पदंश से 10 वर्षीय अंकित कुमार की मौत

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में सर्पदंश की घटना में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मृत बालक की पहचान अलीपुर गांव निवासी लाल बाबू राम के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह अंकित को घर के पास ही सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजन घबराकर उसे तत्काल इलाज के लिए रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बालक की जांच की, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अंकित की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में कुछ देर पहले तक सामान्य दिनचर्या चल रही थी, वहां चीख-पुकार मच गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ थाना

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेजने की प्रक्रिया की गई। इस संबंध में रामगढ़ थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि अलीपुर गांव निवासी करीब 10 वर्षीय अंकित कुमार की सर्पदंश से मौत हुई है। मामले में पुलिस नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

मासूम की मौत से गांव में शोक

अंकित की कम उम्र में हुई मौत से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के लिए इस दुख को सहन करना बेहद मुश्किल हो रहा है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments