Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घायलों की पहचान किसनपुरा गांव निवासी अक्षय कुमार गुप्ता और अजीत कुमार यादव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिसौड़ा मोड़ के पास ईंट लदे ट्रैक्टर और बाइक की अचानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान एक घायल की हालत अधिक गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।



