Homeचैनपुरपुलिस की कार्रवाई में शराब पीकर हंगामा करने वाले पांच गिरफ्तार, एक...

पुलिस की कार्रवाई में शराब पीकर हंगामा करने वाले पांच गिरफ्तार, एक वारंटी भी धराया

चैनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब पीकर हंगामा करने वाले 5 गिरफ्तार, वारंटी भी धराया

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब पीकर हंगामा करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को भी पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पहली कार्रवाई में पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शराब पीकर हंगामा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में खरहनिया गांव निवासी अंतू प्रसाद बिंद के पुत्र बनारसी प्रसाद बिंद, हरगांव निवासी श्रवण बिंद के पुत्र मंजय कुमार, करजी गांव निवासी बालकृष्ण राम के पुत्र राजगृह राम, चंदा गांव निवासी बहादुर सिन्हा के पुत्र अन्नु लाल तथा भभुआ थाना क्षेत्र के कोहारी गांव निवासी नथुनी राम के पुत्र राजू कुमार शामिल हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि सभी लोग अलग-अलग स्थानों पर शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। उनके हंगामे से परेशान स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही सभी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बलों की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया। हिरासत में लिए गए सभी पांचों लोगों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

गुप्त सूचना पर छापेमारी कर वारंटी गिरफ्तार

वहीं, दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने अमाव गांव में छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी एजाज हजाम को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित अमाव गांव निवासी नवाब हजाम का पुत्र है। थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि एजाज हजाम के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान उसके गांव में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और मेडिकल परीक्षण पूरा कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस प्रकार चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments