Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर वाराणसी पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। काफी प्रयास के बावजूद चिकित्सक उनकी जान नहीं बचा सके। नंदू शर्मा की मौत की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई। अचानक हुए इस हादसे से परिवार सदमे में है। घटना के बाद गांव में भी गम का माहौल बना हुआ है।
इधर, सड़क दुर्घटना में हुई मौत को लेकर रामगढ़ थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों, दुर्घटना के कारणों और संबंधित वाहन के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



