Home चैनपुर बाइक से शराब लेकर गांव जा रहा था तस्कर, पुलिस ने पीछा...

बाइक से शराब लेकर गांव जा रहा था तस्कर, पुलिस ने पीछा कर दबोचा

चैनपुर में 22 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 110 टेट्रा पैक ब्लू लाइम देसी शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की कुल मात्रा 22 लीटर बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार, चैनपुर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की ओर से एक युवक बाइक के जरिए शराब की खेप लेकर क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हाटा नगर पंचायत के समीप सतौना नहर के पास निगरानी और घेराबंदी शुरू की। इसी दौरान एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक लेकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक की पहचान गणेश कुमार, पिता धुरा राम, ग्राम भगंदर के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान बाइक की डिग्गी और सीट के नीचे छिपाकर रखे गए 110 टेट्रा पैक बरामद हुए। प्रत्येक पैक में 200 एमएल शराब थी। इस तरह बरामद शराब की कुल मात्रा 22 लीटर पाई गई।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर अपने गांव भगंदर ले जाता था और वहां उसे बेचने का काम करता था। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 110 पीस ब्लू लाइम के 200-200 एमएल वाले टेट्रा पैक बरामद किए गए हैं। मामले में गणेश कुमार को गिरफ्तार कर शराब और बाइक जब्त कर ली गई। पुलिस कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Exit mobile version