Home चैनपुर नशे में हंगामा करना पड़ा भारी, चैनपुर पुलिस ने पांच लोगों को...

नशे में हंगामा करना पड़ा भारी, चैनपुर पुलिस ने पांच लोगों को दबोचा

चैनपुर में नशे में हंगामा करते पांच लोग गिरफ्तार, शराब पीने की पुष्टि

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे पांच लोगों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर चैनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों और हाटा नगर पंचायत इलाके में कार्रवाई की गई। हाटा से पुलिस ने सुभाष कुमार, पिता महेंद्र सेठ और जितेंद्र चौहान, पिता राजू चौहान को नशे की हालत में हंगामा करते हुए पकड़ा। वहीं, सोनाबो गांव से पृषा राय, पिता जंगली राय, बड़ी तकिया गांव से संजय यादव, पिता मर्चाई यादव तथा सिरबीट गांव से सोहराब धोबी, पिता सरफुद्दीन धोबी को भी स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए लोगों के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। सभी को थाना लाने के बाद शराब सेवन की पुष्टि के लिए जांच कराई गई, जिसमें पांचों के शराब पीने की पुष्टि हुई। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सभी पांच आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 

 

Exit mobile version