Home चैनपुर यूपी से शराब लेकर आ रहा तस्कर गिरफ्तार, 131 पीस देसी मसालेदार...

यूपी से शराब लेकर आ रहा तस्कर गिरफ्तार, 131 पीस देसी मसालेदार शराब बरामद

कैमूर में 131 पीस देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से रेडिको विंडीज ब्रांड की 131 पीस देसी मसालेदार शराब बरामद की गई है। पुलिस ने शराब की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही होंडा कंपनी की बाइक भी जब्त कर ली है। बरामद शराब की कुल मात्रा 26.20 लीटर बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के उदयरामपुर निवासी हरिकेश्वर राजभर के पुत्र रंगीला राजभर के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

मिली जानकारी के अनुसार, चैनपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार नरसिंहपुर होते हुए दामोदरपुर की ओर जा रहा है और उसके पास भारी मात्रा में देसी शराब है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सत्यापन के लिए टीम गठित की और नंदगांव जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर दी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान बाइक की सीट पर रखे प्लास्टिक के बोरे से 200-200 एमएल की 131 पीस देसी मसालेदार शराब बरामद हुई।

उत्तर प्रदेश से शराब लाकर बेचने की बात

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान रंगीला राजभर के रूप में बताई। पुलिस के अनुसार, उसने उत्तर प्रदेश से शराब लाकर बिक्री करने की बात स्वीकार की है। इसके बाद पुलिस ने शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चैनपुर थाना पहुंचाया।

प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई

इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि शराब तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 26.20 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। मौके से शराब की ढुलाई में इस्तेमाल होंडा कंपनी की बाइक भी जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रंगीला राजभर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Exit mobile version