Home जमुई बदमाशों ने युवक को तीर मारकर किया घायल, आपरेशन कर तीर को...

बदमाशों ने युवक को तीर मारकर किया घायल, आपरेशन कर तीर को निकाला गया

Bihar: जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर गांव में बदमाशों के द्वारा एक युवक को तीर से हमला कर घायल कर दिया गया है। तीर युवक के जांघ को भेदते हुए पेट में जाकर फंस गया। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक की पहचान स्व: गोपाल यादव के पुत्र माकेश्वर यादव के रूप में की गई है। जिसे घायल अवस्था में परिजन के द्वारा इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने फौरन उसे रेफर कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जिसके बाद स्वजन घायल युवक को डाक्टर नीरज साह की क्लीनिक लेकर पहुंचे, जहां बुधवार की देर रात डॉक्टर नीरज साह द्वारा फंसे तीर को आपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला गया। जिस वजह से फिलहाल युवक की हालत सामान्य बनी हुई है। परिजन ने बताया कि मकेश्वर यादव हमेशा की तरह बुधवार की रात भी दूध देने हरिहरपुर गांव से मथुरापुर गांव जा रहा था ,लेकिन हरिहरपुर गांव में ही पहले से घात लगाए 4 से 5 की संख्या में बदमाशों ने मकेश्वर यादव पर तीर से हमला कर दिया। जब मकेश्वर यादव बुरी तरह घायल होकर गिर गया तो सभी बदमाश फरार हो गए।

नवी मुंबई की करोड़ों की हेराफेरी का कनेक्शन सारण के गांव तक, दो सगे भाई गिरफ्तार

सायरन और फर्जी पुलिस वर्दी का खेल, ज्वेलर्स को अगवा कर लूटे लाखों के गहने

DPO पर लाखों की वसूली के आरोप, DM ने बैठाई हाई-लेवल जांच

यूजीसी बिल विवाद: पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक पुलिस की हिरासत में

दिनदहाड़े शिक्षक का हुआ अपहरण, जाँच में जुटी पुलिस

पुलिस ने गांजा तस्करी का किया भंडाफोड़, देवर-भाभी सहित दो गिरफ्तार

रामजानकी मंदिर चोरी केस में पुलिस सख्त,1 एएसआई निलंबित

धन्नी धर्मनाथ मंदिर में हुए चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 1 गिरफ्तार

एसटीएफ–पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी घायल, किया गया गिरफ्तार

पुलिस लाइन के पास युवक की गोली मार हत्या, मचा हड़कंप

बदमाशों की पहचान हो गई है, लेकिन परिजन द्वारा फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज किया जा रहा हैं। वही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। तीर क्यों मारा गया है इसके कारणों का भी फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है। तीन वर्ष पूर्व भी घायल के चाचा राजू यादव की तीर मारकर हत्या की गई थी। युवक का सफल आपरेशन करने के बाद डाक्टर नीरज साह ने बताया कि तीर युवक के दाहिने जांघ में लगी और वह जांघ को भेदते हुए पेट के निचले हिस्से पर जाकर फांसी हुई थी। तीर को आपरेशन के तहत निकाल दिया गया है। फिलहाल मकेश्वर यादव की हालत खतरे से बाहर है।

मुजफ्फरपुर में दस्तावेजी फर्जीवाड़े का खुलासा, UIDAI मशीन से लेकर क्लोन अंगूठे तक बरामद; दो गिरफ्तार

युवती पर चाकू से हमला, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के बाद पीछा करने का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच

स्कूल जाते समय दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला मामले में, बाइक सवार की तलाश तेज; भ्रामक खबरों पर पुलिस सख्त

AI डीपफेक से होटल कारोबारी को बनाया शिकार, हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा; 20 लाख के साथ युवक गिरफ्तार

बिहार में पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर से ATS की बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर में बाल संरक्षण व्यवस्था पर बड़ा सवाल, आश्रय गृह से 10 बच्चे लापता

दिनदहाड़े 40 लाख की लूट: बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी को बनाया निशाना

स्टेशन पर नशीला पेय पिलाकर लूट की साजिश नाकाम, पति-पत्नी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में रिश्वत और गबन के आरोप में दारोगा सुमनजी झा बर्खास्त

 

 

 

 

 

Exit mobile version