Home मुजफ्फरपुर डकैती के दौरान अपराधियों ने महिला की कर दी हत्या

डकैती के दौरान अपराधियों ने महिला की कर दी हत्या

Bihar: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियो के द्वारा भीषण डकैती की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है।  इस दौरान अपराधियों ने जीविका समूह से जुड़ी एक महिला की हत्या भी कर दी है। घर का दरवाजा तोड़ते हुए अपराधी घर में घुसे। गोलीबारी भी की गई। सोना चांदी, कैश समेत कई सामानों को लूट लिया। गोलियों की आवाज पर ग्रामीण पहुंचे तो बम पटक कर डकैत फरार हो गए। यह पूरा मामला यजुआर थाना के सिंहवारी गांव की है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी यजुआर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। मृतका की पहचान गांव के वकील शर्मा की 40 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी के रूप में की गई है। वही घटना की जांच को लेकर एएसपी पूर्वी शहरयार अख्तर मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में परिजनो से जानकारी ली। घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए परिजनो ने बताया की रात करीब सवा 12 बजे घर के लोग सोए थे। इसी दौरान अचानक दरवाजा तोड़ते हुए अपराधी घर में घुस गए। तोड़फोड़ कर गोलीबारी करने लगे। पिंकी के विरोध करने पर चाकू गोंदकर हत्या कर दी गई। इसके बाद सोना चांदी समेत कैश 12 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। गोलियों की आवाज पर ग्रामीण जब अपने अपने घरों से निकलने लगे तो डकैतो ने बम पटका और गोलियां चलाई। इसमें एक अपराधी को भी गोली लगी है। जबतक लोग अपराधी को पकड़ते वे फरार हो चुके थे।

भाजपा में शामिल होने पर दो निर्दलीय MLC की सदस्यता रद्द करने की मांग, जन सुराज ने सभापति को सौंपी याचिका

अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं

खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू

बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय

‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना

ट्रेन में यात्री का बैग लेकर उतरते ही पकड़ा गया बदमाश, 72 हजार नकद और तीन मोबाइल बरामद

गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई

गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी

सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी

वही, मृतका के पति ने बताया की घर के अंदर करीब 6 से अधिक डकैत घुसे थे। घर के बाहर करीब 4 डकैत खड़े थे। पत्नी पिंकी जीविका में काम करती थी। उसके समूह से करीब 80 महिलाए जुड़ी थी। उसका कलेक्शन का पैसा जमा था। डकैतों ने वह कैश भी लूटकर फरार हो गए। इधर, घटना को लेकर एएसपी पूर्वी शहरयार अख्तर ने बताया की घटना की जांच की जा रही है। आधा दर्जन से अधिक अपराधी घर में घुसे थे। कैश कितने की लूट हुई है यह स्पष्ट नही हो सका है। परिजन अलग अलग अमाउंट बता रहे है। समूह का पैसा था। उसका मिलान कराया जा रहा है। महिला की चाकू गोदकर हत्या भी की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गोलीबारी और बम पटकने की भी जांच की जा रही है। छानबीन में पता चला है की एक अपराधी घायल भी हुए है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

आपसी विवाद में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, ट्रैक्टर से कुचलकर 45 वर्षीय अशोक सिंह की मौत

धनतेरस की रात मंदिर में बड़ी चोरी, डेढ़ सौ साल पुरानी अष्टधातु की आठ मूर्तियां गायब

शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी की जांच तेज, छपरा डीईओ कार्यालय से निगरानी टीम ने अकाउंटेंट को दबोचा

नवी मुंबई की करोड़ों की हेराफेरी का कनेक्शन सारण के गांव तक, दो सगे भाई गिरफ्तार

सायरन और फर्जी पुलिस वर्दी का खेल, ज्वेलर्स को अगवा कर लूटे लाखों के गहने

DPO पर लाखों की वसूली के आरोप, DM ने बैठाई हाई-लेवल जांच

यूजीसी बिल विवाद: पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक पुलिस की हिरासत में

दिनदहाड़े शिक्षक का हुआ अपहरण, जाँच में जुटी पुलिस

पुलिस ने गांजा तस्करी का किया भंडाफोड़, देवर-भाभी सहित दो गिरफ्तार

रामजानकी मंदिर चोरी केस में पुलिस सख्त,1 एएसआई निलंबित

 

 

Exit mobile version