Home मोहनिया पुलिस ने चालक लूट कांड में शामिल 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चालक लूट कांड में शामिल 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार अपराधी

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लहुरबारी-बहुअरा मिक्सर प्लांट के समीप एनएच 30 पर शनिवार की रात चालकों के साथ हुई लूटपाट की घटना का सोमवार को पुलिस के द्वारा उद्वेदन करते हुए इस घटना में संलिप्त  2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में रौशन कुमार यादव पिता बंशरोपन यादव,ग्राम पटखलिया थाना कुदरा एवं कन्हैया यादव पिता अयोध्या यादव,ग्राम पखनारी थाना शिवसागर जिला रोहतास का नाम शामिल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मामले से संबंधित जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के द्वारा बताया गया की 27 अप्रैल की रात एनएच 30 पर लहुरबारी बहुअरा मिक्सर प्लांट के पास अपराधियों ने ट्रक चालक अभय कुमार पिता पारस यादव ग्राम चितौली थाना व जिला रोहतास के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। चालक से 32 हजार रुपये नगद लूट लिया गया था। घटना के बाद चालक के द्वारा मोहनियां थाना में प्राथमिक दर्ज कराया गया था। जिसमें लिखा था कि वे सहचालक मंगरु कुमार ग्राम शाहमल खैरा थाना कोचस जिला रोहतास के साथ 27 अप्रैल को ट्रक (बीआर 24 जीबी 2167) पर अहरौरा वाराणसी से गिट्टी लादकर कोचस जा रहे थे। इसी दौरान एनएच 30 पर लहुरबारी बहुअरा मिक्सर प्लांट के पास उनके ट्रक का चक्का पंक्चर हो गया। वे सहचालक के साथ उतर कर देखे तो टायर में लोहे का कील धंसा हुआ था।

सात साल बाद सामने आई 2019 में लापता महिला की कहानी, हैदराबाद से बरामद; पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

शेयर बाजार और ठेकेदारी में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 84 लोगों से करोड़ों की ठगी, जमीन बेचकर भी निवेश कर बैठे पीड़ित

25 लाख की ब्लैकमेलिंग का मामला: 56 ट्रांजैक्शन में युवती ने भेजे रुपये, अब पुलिस खंगाल रही पूरा नेटवर्क

100 करोड़ की कथित निवेश ठगी की जांच तेज, मुंगेर में ईडी का बड़ा एक्शन, दो ठिकानों पर छापेमारी

आतंकी साजिश मामले में गिरफ्तार युवक की मोबाइल डेटा और हथियार से खुल सकती हैं नेटवर्क की कई परतें, फोरेंसिक जांच और डिजिटल साक्ष्यों पर टिकी आगे की कार्रवाई

डायन के शक में महिला पर जानलेवा हमला, तलवार से किए कई वार; आरोपी गिरफ्तार

बिहार में निवेश से विकास की रफ्तार तेज करने का लक्ष्य, सम्राट चौधरी का सख्त प्रशासनिक संदेश

48 घंटे में एक्शन: CM को धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, अब पुलिस करेगी गहन पूछताछ

तारापुर की जीत से बदली बिहार की सियासत, सम्राट चौधरी की एंट्री ने BJP को दिलाया नया कद

“लखनपुर में ऐतिहासिक जश्न”: सम्राट चौधरी के सीएम बनने की खबर से गांव में उमड़ा जनसैलाब

हम लोग कुछ समझ पाते तभी चार अपराधी मुंह बांधे हुए आए। जिसमें दो हथियार लिए हुए थे। अपराधियों ने हथियार के बल पर चालक व सह चालक को खेत की तरफ ले गए और उनसे 32 हजार रुपए नकद लूट कर भाग निकले। इसी दौरान एक अन्य ट्रक के चालक ने भी बताया कि इसी तरह की घटना उसके साथ भी हुई है। उसके ट्रक के पहिए में भी लोहे का कील धंसा था। इसको ठीक करने के लिए वे लोग उतरे तो अपराधियों ने उनसे 7 हजार रुपये नकद और सोने का एक लॉकेट छीन लिया। चालक द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद मामले को गम्भीरता से लेते हुए वैज्ञानिक तथा मानवीय सूत्र के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई। जिसमें रौशन कुमार यादव तथा कन्हैया यादव को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय

‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना

ट्रेन में यात्री का बैग लेकर उतरते ही पकड़ा गया बदमाश, 72 हजार नकद और तीन मोबाइल बरामद

गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई

गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी

सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी

बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री

प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी

‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

 

 

Exit mobile version