Home अरवल पिकअप चालक ने उत्पाद विभाग की पुलिस समेत गाड़ी को रौंदा,1 की...

पिकअप चालक ने उत्पाद विभाग की पुलिस समेत गाड़ी को रौंदा,1 की मौत, 3 जख्मी

Bihar: अरवल जिले के सहार पुल के समीप शुक्रवार की रात पिकअप चालक के द्वारा जांच से बचने के लिए उत्पाद विभाग की पुलिस समेत गाड़ी को रौंद देने का मामला सामने आया है। जिसमें निजी चालक की मौत हो गई है। जबकि वहीं दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

टक्कर इतना जोरदार था कि पुलिस की बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी सड़क किनारे 40 फीट खाई में जा गिरी। हादसे में पिकअप चालक भी जख्मी हो गया। जिसे पुलिस ने गाड़ी के साथ हिरासत में ले लिया हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक चालक आनंद कुमार करपी थाना क्षेत्र के बेलखरी गांव के निवासी थे, 20 दिनों पूर्व ही उत्पाद विभाग को अपनी गाड़ी किराए पर दी थी। वर्तमान में वह जहानाबाद के राजा बाजार में निवास करते थे।  वही घायलों में रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के बकेया इंग्लिश गांव निवासी होमगार्ड दिनेश कुमार व स्कैनर विवेक कुमार मोतिहारी जिले के निवासी हैं। गिरफ्तार चालक की पहचान पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रवाईच गांव निवासी गौरव कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर डीएम वर्षा सिंह, एसपी विद्यासागर, डीएसपी राजीव रंजन और उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया घटनास्थल पहुंचे।

100 करोड़ की कथित निवेश ठगी की जांच तेज, मुंगेर में ईडी का बड़ा एक्शन, दो ठिकानों पर छापेमारी

आतंकी साजिश मामले में गिरफ्तार युवक की मोबाइल डेटा और हथियार से खुल सकती हैं नेटवर्क की कई परतें, फोरेंसिक जांच और डिजिटल साक्ष्यों पर टिकी आगे की कार्रवाई

डायन के शक में महिला पर जानलेवा हमला, तलवार से किए कई वार; आरोपी गिरफ्तार

बिहार में निवेश से विकास की रफ्तार तेज करने का लक्ष्य, सम्राट चौधरी का सख्त प्रशासनिक संदेश

48 घंटे में एक्शन: CM को धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, अब पुलिस करेगी गहन पूछताछ

तारापुर की जीत से बदली बिहार की सियासत, सम्राट चौधरी की एंट्री ने BJP को दिलाया नया कद

“लखनपुर में ऐतिहासिक जश्न”: सम्राट चौधरी के सीएम बनने की खबर से गांव में उमड़ा जनसैलाब

दरोगा की पत्नी की संदिग्ध मौत: पति गिरफ्तार, आत्महत्या या हत्या—जांच के घेरे में पूरा मामला

ब्याज के विवाद ने ली जान, बहू पर सास की हत्या का आरोप, गांव में सनसनी

सरेआम ठगी का नया तरीका: अधिकारी बनकर गहने उतरवाए, पोटली में थमा दिए पत्थर

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप चालक वाहन पर नेवारी लादकर औरंगाबाद से भोजपुर जा रहा था। अरवल-सहार पुल के समीप उत्पाद विभाग की पुलिस जांच में जुटी थी। पिकअप को आता देख चालक, होमगार्ड व स्कैनर कर्मी स्कैनर मशीन लेकर वाहन से उतरकर पिकअप की ओर बढ़े, तभी पिकअप चालक ने रफ्तार तेज कर दी और सामने से आते जवानों सहित बोलेरो को रौंदा दिया। दोनों ही गाड़ियां सड़क किनारे 40 फीट खाई में जा गिरी। हादसे में चालक, होमगार्ड व स्कैनर कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सहयोगी पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से पुलिस के निजी चालक को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया। अरवल से एंबुलेंस निकलते ही चालक की रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर अस्पताल परिसर में पुलिस कर्मियों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मृतक व घायलों के स्वजन भी आ गए।

विधवा भाभी को शादी का सपना दिखाकर किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

नवादा में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम, बाजार जा रहे युवक पर चाकूबाजी से सनसनी

बालू माफियाओं पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, 28 आरोपी गिरफ्तार

थाना के सामने चौकीदार की हत्या, बालू माफिया के आतंक से दहला इलाका

हाथियों का आतंक: खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत

साइबर ठगी का खुलासा: धनी फाइनेंस के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

नवादा में युवती से दुष्कर्म का आरोप, त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

सनसनीखेज वारदात का खुलासा: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी निरुद्ध

युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, अवैध संबंध के शक में पत्नी समेत दो हिरासत में

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पीट-पीटकर हत्या की आशंका; पुलिस पहुंचते ही पत्नी फरार

 

Exit mobile version