Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सिपाही समेत कई युवक शामिल
गिरफ्तार आरोपियों में 2022 बैच का सिपाही सोनू कुमार भी शामिल है, जो औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अग्निशमन विभाग में तैनात है। वह अरवल जिले के बंशी प्रखंड के सोनभद्र गांव का निवासी बताया गया है।
इसके अलावा उसके साथ गांव के ही करण कुमार, देशराज कुमार, रोशन कुमार और एक अन्य सिपाही विजय कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।
गुप्त सूचना पर हुई बड़ी कार्रवाई
एसपी डॉ. नवजोत सिमी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जनकपुर इलाके में स्मैक और हथियार की खरीद-बिक्री के लिए कुछ लोग जमा हुए हैं। सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर रोशन कुमार के घर पर छापेमारी की, जहां से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, साथ ही हथियारों की सप्लाई चेन को भी खंगाला जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस आगे की कड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
