Home भोजपुर जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या...

जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या शव झड़ी से बरामद, दो गिरफ्तार

Bihar: भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत नूरपुर गांव से एक खबर सामने आ रही है। जंहा जमीनी विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। जिनका शव गुरुवार को क्षत-विक्षत हालत में गांव के समीप सोन नदी किनारे झाड़ी से बरामद किया गया है। तीनों मृतकों में नूरपुर निवासी स्व0 राजकुमार चौधरी की पत्नी शांति कुंवर , बड़ा पुत्र सूधन चौधरी, छोटा पुत्र बुधन चौधरी शामिल है। तीन दिनों से लापता चल रहे थे। वही भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि भूमि विवाद में घटना घटित हुई है। बीते 12 अगस्त को ही पड़ोसी भोला चौधरी और उनके लड़कों द्वारा चेतावनी दी गई थी कि कल तुम्हार परिवार सुबह नहीं देख पाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsप्रारंभिक जांच और घर वालों की निशानदेही पर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान कर रही है और घटना के संपूर्ण तथ्य को जल्द साक्ष्य सहित इकट्ठा किया जा रहा है। शव सड़-गल गया है पीरो डीएसपी राहुल सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच कर जाँच कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार नुरपुर गांव निवासी बुधन चौधरी अपने घर से 12 अगस्त की रात शौच करने के लिए सोन नदी की ओर निकला हुआ था । इस दौरान वह घर नहीं लौटा । इधर, 13 अगस्त को बुधन चौधरी के सुबह तक घर नहीं लौटने पर बड़ा पुत्र सूधन चौधरी तथा उसकी मां शांति कुंवर दोनों एक साथ खोजने के लिए निकले थे।

बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय

‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना

ट्रेन में यात्री का बैग लेकर उतरते ही पकड़ा गया बदमाश, 72 हजार नकद और तीन मोबाइल बरामद

गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई

गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी

सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी

बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री

प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी

‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

पुनः दोनों के भी नहीं घर लौटने पर बुधन चौधरी के चचेरा भाई राहुल चौधरी द्वारा स्थानीय अजीमाबाद में गुमशुदगी का एक आवेदन दिया गया था। जिसके आधार पर पुलिस गुमशुदगी का केस करते हुए खोजबीन में लगी थी। इस बीच गुरूवार को गांव से दक्षिण सोन नदी के किनारे झाड़ी से अलग-अलग जगहों से तीनों का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया।  जिनकी पहचान लापता मां और बेटों के रूप में की गई। शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष नसीम ख़ां , पीरो डीएसपी राहुल सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार एफएसएल की टीम और डाग स्क्वायड की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस

पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार

नहर किनारे पैर धोने गए व्यक्ति की फिसला पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत

अमांव पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जेसीबी पर सवार कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा लोक नृत्य से स्वागत

नहर पुल के पास दंपति से मारपीट का आरोप, महिला ने गहना छीनने की भी दी शिकायत

चारा देकर लौट रहे तीन लोगों पर हमला, दो महिलाओं समेत तीन घायल; प्राथमिकी दर्ज

मदुरना में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार; 18 लीटर से अधिक शराब बरामद

विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई, मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व बेटी घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्रियों से मारपीट का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

Exit mobile version