Home भोजपुर भोजपुर-बक्सर उपचुनाव में आरजेडी की जीत: सोनू राय ने 407 वोटों से...

भोजपुर-बक्सर उपचुनाव में आरजेडी की जीत: सोनू राय ने 407 वोटों से मारी बाजी

भोजपुर-बक्सर उपचुनाव में RJD की जीत, सोनू राय ने 407 वोटों से दर्ज की शानदार जीत

Bihar:  भोजपुर–बक्सर प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में इंडिया गठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रत्याशी सोनू राय ने शानदार जीत दर्ज की है। कड़े मुकाबले में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 407 मतों से हराकर चुनाव अपने नाम कर लिया।
मतगणना पूरी होने के बाद भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने विजयी उम्मीदवार सोनू राय को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। सर्टिफिकेट मिलते ही मतगणना केंद्र के बाहर मौजूद आरजेडी समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और जमकर जीत का जश्न मनाया।। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांटे की टक्कर में मिली जीत
चुनाव परिणाम के अनुसार सोनू राय को कुल 2560 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कन्हैया प्रसाद को 2153 मत प्राप्त हुए। इस तरह सोनू राय ने 407 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। अन्य प्रत्याशियों में मनोज उपाध्याय को 636 वोट, लालूर यादव को 30 वोट, एक अन्य प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को 25 वोट तथा नीरज को 12 वोट मिले।

समर्थकों में उत्साह, जश्न का माहौल
जीत की घोषणा होते ही आरजेडी कार्यकर्ताओं और इंडिया गठबंधन समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। समर्थकों ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और गठबंधन की एकजुटता की जीत है। सोनू राय ने जीत के बाद सभी मतदाताओं और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास, शिक्षा और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
भोजपुर–बक्सर प्राधिकार क्षेत्र के इस उपचुनाव को राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। परिणाम आने के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। वहीं आरजेडी खेमे में इस जीत को आगामी चुनावों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

 

Exit mobile version