Home भोजपुर भाभी को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को...

भाभी को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर; पटना रेफर

बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, भाभी को लेकर विवाद के बाद हुई वारदात

Bihar: भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पारिवारिक विवाद की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। श्रीनगर भकुरा गांव में भाभी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक का पटना में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात श्रीनगर भकुरा गांव निवासी मनोज कुमार शर्मा उर्फ मोनू शर्मा (25 वर्ष) का अपनी भाभी को लेकर की गई टिप्पणी पर बड़े भाई से विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बड़े भाई ने गुस्से में आकर तमंचे से छोटे भाई के सीने में गोली चला दी। गोली लगते ही मनोज गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
मुफस्सिल थाना प्रभारी राम कल्याण यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में भाभी को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

 

Exit mobile version