Home रामगढ़ कैमूर में जमीन विवाद बना हथियारबाजी का मामला, सोशल मीडिया वीडियो से...

कैमूर में जमीन विवाद बना हथियारबाजी का मामला, सोशल मीडिया वीडियो से खुली पोल; देशी पिस्तौल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

कैमूर: भूमि विवाद में अवैध पिस्तौल लहराने वाला युवक गिरफ्तार, 4 जिंदा कारतूस बरामद

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के किशनपुरा गांव में भूमि विवाद के दौरान हुई मारपीट का मामला अब अवैध हथियार बरामदगी तक पहुंच गया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार लहराते दिख रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ थाना

रामगढ़ थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो में किशनपुरा गांव निवासी राहुल कुमार पाण्डेय (पिता- प्रेमनाथ पाण्डेय) हाथ में अवैध हथियार लेकर दिखाई दे रहा था। वीडियो की सत्यता की जांच के बाद पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान आरोपी के घर से एक देशी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष ने कहा कि जिले में अवैध हथियार रखने या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही जिस भूमि विवाद को लेकर यह घटना हुई, उसके सभी पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Exit mobile version