Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्थानीय लोगों के अनुसार, नेशनल हाईवे पर पुलिस की गश्ती वाहन को देखकर युवक घबरा गया और तेज गति से बाइक चलाने लगा। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन की तेज हेडलाइट उसकी आंखों पर पड़ गई, जिससे वह संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सीधे जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए उसे रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक की तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खो देना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।