Home चैनपुर फेसबुक पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, कैमूर में युवक के खिलाफ आर्म्स...

फेसबुक पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, कैमूर में युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR

कैमूर में फेसबुक पर पिस्तौल लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर FIR

AI created

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लखमनपुर गांव निवासी एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो शेयर किए जाने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, ‘बागी ब्राह्मण’ नामक फेसबुक आईडी से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। वीडियो में युवक कथित तौर पर हाथ में पिस्तौल लेकर उसका प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा है। वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

वीडियो के आधार पर हुई युवक की पहचान
चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान लखमनपुर गांव निवासी गोपाल पांडेय के 22 वर्षीय पुत्र अजीत पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया वीडियो में युवक द्वारा हथियार का प्रदर्शन किया जाना प्रतीत हो रहा है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वीडियो में दिखाई दे रहे पिस्तौल का कोई वैध लाइसेंस चैनपुर थाना से निर्गत नहीं है। इसके बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर इस तरह हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन किए जाने से आम लोगों के बीच भय एवं दहशत का माहौल बनने की आशंका रहती है। इसी को देखते हुए पुलिस ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

Exit mobile version