Home चैनपुर केवा से दो पशु तस्कर गिरफ्तार सात पशुओं को कराया गया मुक्त

केवा से दो पशु तस्कर गिरफ्तार सात पशुओं को कराया गया मुक्त

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में केवा नहर के समीप शनिवार की रात 12 बजे के करीब एक पिकअप वाहन को सात पशुओं के साथ पकड़ लिया गया है, मौके पर से दो पशु तस्कर गिरफ्तार भी हुए हैं, गिरफ्तार पशु तस्करों की पहचान सरफराज अंसारी पिता अलाउद्दीन अंसारी थाना भभुआ, अखलासपुर एवं कौसर कुरेशी पिता जलील कुरेशी थाना चैनपुर, चैनपुर बाजार के निवासी के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया शनिवार की रात गस्ती के क्रम में रात 12 बजे के करीब केवा नहर के समीप तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप वाहन को रुकवाकर जांच किया गया तो पिकअप में 7 पशुओं को क्रूरता के साथ बांधकर लदा हुआ पाया गया, पूछताछ के दौरान वाहन में बैठे दो तस्करों के द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।


जहां से पिकअप को जब्त करते हुए दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर पशुओं के साथ पिकअप को चैनपुर थाना लाने के बाद सभी पशुओं को मुक्त कराते हुए पशुओं को देखभाल के लिए सिरसी मेलें के मालिक के जिम्मे सौंप दिया गया है, वही पशु तस्करों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन्हें भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हरिपुर में शराब कारोबार पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर हमला, पथराव को लेकर पुलिस ने 11 लोगों पर किया FIR

घर में काम करते समय करंट की चपेट में आई 27 वर्षीय महिला, मौके पर मौत; दो बच्चों की छिनी मां की ममता

रात में सांप ने डंसा, सुबह बिगड़ी हालत; झाड़फूंक में बीता समय, अस्पताल पहुंचते ही 15 वर्षीय काजल ने तोड़ा दम

भगवानपुर में सर्पदंश से 21 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल की बजाय झाड़-फूंक में बीता कीमती समय

कैमूर में जमीन के सौदे को लेकर चली गोलियां, 45 वर्षीय व्यक्ति के पैर में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

भगवानपुर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 3.5 लीटर सनफिक्स के साथ दुकानदार गिरफ्तार

कैमूर के मातर गांव में चोरी की बड़ी वारदात, एक ही रात चार घरों में धावा; ग्रामीणों ने एक आरोपी दबोचा

इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर छात्रों पर जानलेवा हमला, परीक्षा देकर लौट रहे युवकों को कार से खींचकर पीटा

कैमूर में रिश्वतखोर अमीन पर कार्रवाई, किसानों की शिकायत के बाद सर्वे कार्य से हटाया गया

पुलिस वाहन से भिड़ी बाइक: 20 वर्षीय युवक की मौत, गुस्साई भीड़ पर काबू पाने को हवाई फायरिंग

Exit mobile version