Homeचैनपुरकेवा से दो पशु तस्कर गिरफ्तार सात पशुओं को कराया गया मुक्त

केवा से दो पशु तस्कर गिरफ्तार सात पशुओं को कराया गया मुक्त

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में केवा नहर के समीप शनिवार की रात 12 बजे के करीब एक पिकअप वाहन को सात पशुओं के साथ पकड़ लिया गया है, मौके पर से दो पशु तस्कर गिरफ्तार भी हुए हैं, गिरफ्तार पशु तस्करों की पहचान सरफराज अंसारी पिता अलाउद्दीन अंसारी थाना भभुआ, अखलासपुर एवं कौसर कुरेशी पिता जलील कुरेशी थाना चैनपुर, चैनपुर बाजार के निवासी के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया शनिवार की रात गस्ती के क्रम में रात 12 बजे के करीब केवा नहर के समीप तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप वाहन को रुकवाकर जांच किया गया तो पिकअप में 7 पशुओं को क्रूरता के साथ बांधकर लदा हुआ पाया गया, पूछताछ के दौरान वाहन में बैठे दो तस्करों के द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।


जहां से पिकअप को जब्त करते हुए दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर पशुओं के साथ पिकअप को चैनपुर थाना लाने के बाद सभी पशुओं को मुक्त कराते हुए पशुओं को देखभाल के लिए सिरसी मेलें के मालिक के जिम्मे सौंप दिया गया है, वही पशु तस्करों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन्हें भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एआई क्रीटेड संकेतात्मक तस्वीर

मसही गांव के पास सोन नहर में दिखा विशाल अजगर, पानी में तैरते सांप को देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

NS News

भगवानपुर में सड़क हादसे ने बुझाया घर का चिराग, पांच साल की सृष्टि की मौत से गांव में मातम

NS News

मुंडेश्वरी बाजार में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

NS News

चोरी के जेवरात के बंटवारे की तैयारी में जुटे 10 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने टेंपो भी किया जब्त

NS News

दो देसी कट्टों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब की छापेमारी के दौरान पुलिस को मिली सफलता

NS News

शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर पथराव मामले में, दो महिलाएं गिरफ्तार

NS News

दो दिनों से लापता युवक का सुवरन नदी में मिला शव, मौत की गुत्थी उलझी

NS News

अमरपुर गांव में पशु बांधने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में तीन लोग घायल

NS News

चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, भगवानपुर पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

NS News

इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार, मुंडेश्वरी धाम में हुई शादी; पति से अनबन के बाद नवविवाहिता की मौत, मायके ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments