Home भगवानपुर अवैध राइफल हुआ बरामद, अपराधी फरार

अवैध राइफल हुआ बरामद, अपराधी फरार

Bihar: कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस के द्वारा गस्ती के दौरान शनिवार के दिन करीब 2:00 बजे भगवानपुर हनुमानगढ़ सड़क पर देखा गया की एक युवक अपने कंधे पर राइफल लेकर जा रहा है। जिसके साथ एक और युवक भी था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जब युवक की नजर पुलिस के गाड़ी पर पड़ी तो युवक अरहर के खेत में घुसकर भगाने का प्रयास करने लगा। जिसके बाद बड़ी सतर्कता से पुलिस के जवान ने गाड़ी को रोक कर राइफल लेकर भाग रहे युवक को पकड़ने के लिए कुछ दूर तक दौड़ाया लेकिन युवक ने राइफल फेक कर अरहर के खेत में घुसकर पहाड़ी का रास्ता पकड़ कर पहाड़ पर चढ़ गया जिससे समय पर अपराधियों को पकड़ने में पुलिस असफल रही।


मामले से सम्बंधित जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष उदय कुमार के द्वारा बताया गया की पुलिस प्रतिदिन की तरह हनुमान घाट के समीप वाहन चेकिंग के लिए जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने देखा की दो युवक एक साथ जा रहे हैं। एक युवक कंधे में राइफल लगाए हुए हैं। तभी पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए भरपूर प्रयास किया लेकिन अपराधी राइफल फेंक कर भागने में सफल हो गए। पुलिस के द्वारा दोनों अपराधियों की तलाशी की जा रही है,  लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए पुलिस दिन रात गस्ती और छापेमारी कर रही है वही अवैध शराब के कारोबारी या अवैध कार्य करने वाले पर तुरंत अंकुश लगाया जा रहा है

भाजपा में शामिल होने पर दो निर्दलीय MLC की सदस्यता रद्द करने की मांग, जन सुराज ने सभापति को सौंपी याचिका

अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं

खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू

बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय

‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना

ट्रेन में यात्री का बैग लेकर उतरते ही पकड़ा गया बदमाश, 72 हजार नकद और तीन मोबाइल बरामद

गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई

गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी

सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी

Exit mobile version