Bihar: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा कोनदी गांव में छठ महापर्व पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान आसमाजिक तत्वों के द्वारा गोली मार दो लोगों को घायल कर दिया गया है। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही एक की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया की कोनदी गांव में हर साल छठ पर्व पर रात में कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है। इस साल भी छठ पर्व पर रात में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वही कार्यक्रम के दौरान कुछ आसामाजिक तत्व नशे की हालत में वहां पहुंचे और लोगों के साथ बदतमीजी करने लगे एवं जब कुछ लोगों ने उनका विरोध किया, तब उनपर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमे गांव निवासी अमित और नंदन कुमार को गोली लग गई।
कार्यक्रम के दौरान अचानक गोली चलने से गांव में हंगामा मच गया। ग्रामीण दोनों घायल युवकों को लेकर देर रात बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को पटना रेफर कर दिया गया। सुचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई।
Views: 226