Home कैमूर 30 सितंबर तक करा लें जीवन प्रमाणीकरण, कैमूर के 5,976 पेंशनधारियों की...

30 सितंबर तक करा लें जीवन प्रमाणीकरण, कैमूर के 5,976 पेंशनधारियों की पेंशन हो सकती है बंद, देखें लिस्ट

कैमूर के 5,976 पेंशनधारियों ने नहीं कराया जीवन प्रमाणीकरण, 30 सितंबर अंतिम तिथि

Bihar: कैमूर जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ ले रहे 5,976 पेंशनधारियों ने अब तक अपना जीवन प्रमाणीकरण (Life Certification) नहीं कराया है। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय, बिहार, पटना ने जीवन प्रमाणीकरण के लिए 30 सितंबर 2026 को अंतिम तिथि निर्धारित की है। निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले लाभार्थियों की पेंशन का भुगतान बाधित या बंद हो सकता है। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अनुसार, जिले के सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है। विभाग ने इसे अंतिम अवसर बताते हुए लाभार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण करा लें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

चैनपुर में सबसे अधिक पेंशनधारियों का प्रमाणीकरण लंबित
प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार चैनपुर में 1,290 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है, जो जिले में सबसे अधिक है। इसके बाद भभुआ में 1,050, भगवानपुर में 889, मोहनिया में 587, चांद में 567, कुदरा में 546, दुर्गावती में 291, अधौरा में 257, रामपुर में 234, नुआंव में 145 और रामगढ़ में 120 पेंशनधारी अभी तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं करा सके हैं। इस तरह जिले में कुल 5,976 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है।

CSC या विकास मित्र से करा सकते हैं प्रमाणीकरण
लाभार्थी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण करा सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित पंचायत या नगर क्षेत्र के विकास मित्र से संपर्क कर भौतिक जीवन प्रमाणीकरण भी कराया जा सकता है। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि वे 30 सितंबर की अंतिम तिथि से पहले अनिवार्य रूप से जीवन प्रमाणीकरण करा लें, ताकि उनकी पेंशन का भुगतान निर्बाध रूप से जारी रह सके।

 

Exit mobile version