Home चैनपुर बिजली चोरी का खुलासा, दो उपभोक्ताओं पर 1.30 लाख रुपये से अधिक...

बिजली चोरी का खुलासा, दो उपभोक्ताओं पर 1.30 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना, FIR दर्ज

चैनपुर में बिजली चोरी का खुलासा, दो पर 1.30 लाख का जुर्माना और FIR

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में विद्युत चोरी के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी की। जांच के दौरान बिजली चोरी के दो मामले सामने आए। विभाग ने दोनों उपभोक्ताओं पर कुल 1,30,877 रुपये का जुर्माना निर्धारित करते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए चैनपुर थाने में आवेदन दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विद्युत विभाग के अनुसार, बिजली चोरी की सूचना मिलने के बाद सहायक विद्युत अभियंता भभुआ ग्रामीण संतन कुमार कौशल के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई थी। टीम में चैनपुर के विद्युत कनीय अभियंता शंभू कुमार सिंह सहित क्षेत्रीय विद्युतकर्मी शामिल थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

कृषि कार्य के लिए बिना कनेक्शन चल रहा था मोटर
छापेमारी टीम ने सबसे पहले इस्माइलपुर गांव में महेंद्र प्रताप सिंह, पिता टेंगरी सिंह के कृषि परिसर की जांच की। यहां पटवन के लिए लगाए गए विद्युत मोटर की जांच के दौरान विभागीय टीम ने पाया कि बिना वैध विद्युत कनेक्शन के बिजली का उपयोग किया जा रहा था। विभाग ने इसे विद्युत चोरी का मामला मानते हुए 33,022 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया।

मीटर बाईपास कर हो रही थी बिजली की खपत
इसके बाद टीम ने नरसिंहपुर गांव में योगेंद्र यादव, पिता हरिद्वार यादव के परिसर में जांच की। विभाग के मुताबिक, घरेलू उपयोग के लिए लगाए गए विद्युत मीटर को बाईपास कर अलग तार के जरिए बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस मामले में विभाग ने 97,855 रुपये का जुर्माना लगाया। दोनों मामलों में विभाग की ओर से चैनपुर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि विद्युत चोरी से संबंधित प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

Exit mobile version