Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पेड़, बिजली के खंभों और कमजोर मकानों से रहें दूर
प्रशासन ने लोगों को तेज हवा और बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। पेड़, बिजली के खंभों, होर्डिंग और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने को कहा गया है। साथ ही नदी, नाले, तालाब और जल निकासी वाले स्थानों के पास जाने से बचने की अपील की गई है। कच्चे मकानों, पुराने भवनों और असुरक्षित संरचनाओं से भी दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। आकाशीय बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों में रहने के बजाय किसी सुरक्षित पक्के भवन में शरण लेने को कहा गया है।
अफवाहों से बचें, आधिकारिक सूचना पर करें भरोसा
जिला प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन अथवा आपदा प्रबंधन कार्यालय से संपर्क करने की अपील की है। मौसम से संबंधित अपडेट के लिए रेडियो, दूरदर्शन और जिला प्रशासन के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर ही भरोसा करने को कहा गया है। अलर्ट में जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम का संपर्क नंबर 06189-222080 तथा जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर 06189-222233 / 222333 जारी किया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लें।