Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
चैनपुर में सबसे अधिक पेंशनधारियों का प्रमाणीकरण लंबित
प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार चैनपुर में 1,290 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है, जो जिले में सबसे अधिक है। इसके बाद भभुआ में 1,050, भगवानपुर में 889, मोहनिया में 587, चांद में 567, कुदरा में 546, दुर्गावती में 291, अधौरा में 257, रामपुर में 234, नुआंव में 145 और रामगढ़ में 120 पेंशनधारी अभी तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं करा सके हैं। इस तरह जिले में कुल 5,976 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है।
CSC या विकास मित्र से करा सकते हैं प्रमाणीकरण
लाभार्थी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण करा सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित पंचायत या नगर क्षेत्र के विकास मित्र से संपर्क कर भौतिक जीवन प्रमाणीकरण भी कराया जा सकता है। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि वे 30 सितंबर की अंतिम तिथि से पहले अनिवार्य रूप से जीवन प्रमाणीकरण करा लें, ताकि उनकी पेंशन का भुगतान निर्बाध रूप से जारी रह सके।



