Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- कैमूर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ छठ महापर्व, अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया पूजन
- छठ घाट पर पल भर में बुझ गया घर का चिराग, पोखरे में डूबकर 17 वर्षीय शिवम की मौत
दरअसल स्कूल में उस वक्त सभी अचंभित रह गए जब बिंदु कुमारी नामक शिक्षिका ने वही कार्यरत शिक्षक शंभू साह पर सरेआम लोगों के बीच अचानक सैंडल बरसाना शुरू कर दिया, यह नजारा देख दूसरे शिक्षक व बच्चे हैरान रह गए, मैडम यही नहीं रुकी उन्होंने अपने पति को फोन किया और थोड़ी देर में उनके पति दोस्तों के साथ पहुंचकर उन सब ने शंभू साह को स्कूल में एक कमरे में बंद कर दिया और जमकर पीटा।
- कर्ज की किस्त को लेकर विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
- हिसुआ गोलीकांड के बाद भूमिहार समाज का जुटान हिसुआ गोलीकांड के बाद भूमिहार समाज का जुटान, निष्पक्ष कार्रवाई की उठी मांग
यह खबर सुनते ही ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और किसी तरह मार खा रहे शिक्षक को मुक्त कराया, सरकारी स्कूल में बच्चों के सामने हुई इस गुंडागर्दी से ग्रामीणों में आक्रोश था, जिसके बाद हंगामा शुरू कर दिया ग्रामीणों के मुताबिक महिला टीचर बिंदु कुमारी का पति भी सरकारी शिक्षक है, ग्रामीण शिक्षिका और पति के साथ साथ स्कूल के हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीनों को विद्यालय से हटाने की मांग कर रहे थे।
- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
हंगामे की सूचना मिलते ही बीडीओ और बरूराज थाना पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया, स्कूल में पहुंचे बीडीओ और बरूराज पुलिस को छात्र-छात्राओं ने बताया कि बिंदु मैडम लगातार स्कूल में लेट आती है, उसी स्कूल में कार्यरत शिक्षक शंभू साह ने उनसे कहा कि मैडम थोड़ा टाइम पर ध्यान दीजिए इसके बाद प्रार्थना खत्म होने के बाद जब शंभू साह सर क्लास में जाने लगे तो मैडम ने उन्हें रोका और गाली गलौज करने लगी।
- मोबाइल में मिली तस्वीर से खुला अवैध हथियार का राज, तकिए के नीचे छिपाकर रखी थी पिस्टल
- बहन के घर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर
बिंदु मैडम ने उसके बाद अपना सैंडल निकाला और शंभू शाह की पिटाई शुरू कर दी, इस बीच मैडम ने अपने पति को फोन कर दिया थोड़ी देर के पति पहुंचे और फिर शंभू सर को एक कमरे में बंद कर दिया और उनकी जमकर पिटाई की, शंभू सर की पिटाई के बाद कमरे में ताला मार दिया गया जब छात्रों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे और शिक्षक को मुक्त कराया, वहीं स्कूल के बच्चों ने बताया कि पूरे घटना को हेड मास्टर सब चुपचाप देख रहे थे।
- भारतमाला एक्सप्रेसवे निर्माण स्थल पर मिला लापता मजदूर का शव, पुलिया के नीचे पानी में तैरता मिला राजकिशोर
- कैमूर के लेवाबांध गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट, मछली पकड़ रहे मल्लाहों ने जाल की मदद से निकाला बाहर, इलाज जारी
पीड़ित शिक्षक शंभू शाह ने बताया कि बिंदु मैडम लगातार स्कूल में लेट आ रही थी इससे बच्चों को पढ़ाई नहीं हो रही थी उन्होंने बिंदु मैडम से सिर्फ इतना कहा था कि आप थोड़ा टाइम पर ध्यान दें क्योंकि गरीब बच्चे ही सरकारी स्कूल में आते हैं, यह सुनते ही वह आपा खो बैठी और गाली गलौज करते हुए क्लास रूम में ही चप्पल चलाने लगी इसके बाद उन्होंने अपने पति को बुलाकर भी मारपीट की, किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से उनकी जान बची, घटना को लेकर बरूराज थानेदार राजकुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी जिस शिक्षक के साथ मारपीट की गई उन्हें लिखित शिकायत करने को कहा गया है, वहीं छात्रों शिक्षकों और ग्रामीणों को बयान दर्ज कर लिया गया है जल्द ही इस मामले ठोस कार्रवाई की जाएगी।
- चोरी के जेवरात के बंटवारे की तैयारी में जुटे 10 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने टेंपो भी किया जब्त
- दो देसी कट्टों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब की छापेमारी के दौरान पुलिस को मिली सफलता

