Homeमोहनियामोबाइल में मिली तस्वीर से खुला अवैध हथियार का राज, तकिए के...

मोबाइल में मिली तस्वीर से खुला अवैध हथियार का राज, तकिए के नीचे छिपाकर रखी थी पिस्टल

कैमूर में तकिए के नीचे मिली देशी पिस्टल, मोबाइल की तस्वीर से खुला राज

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में अवैध हथियार रखने के मामले का पुलिस ने अनोखे तरीके से खुलासा किया है। इस कार्रवाई में मोबाइल फोन की गैलरी में मिली एक तस्वीर पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुई। तस्वीर में देशी पिस्टल के साथ दिख रहे युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके घर में छिपाकर रखा गया अवैध हथियार बरामद कर लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS news

मामले की जानकारी देते हुए मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को मोहनिया थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में स्वप्नील कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह (29 वर्ष) के नशे की हालत में होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई। थाने में पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस की नजर उसके मोबाइल फोन की गैलरी पर पड़ी। वहां देशी पिस्टल के साथ उसकी एक तस्वीर मिली। इसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने हथियार अपने घर में छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। युवक की निशानदेही पर पुलिस ने परशुरामपुर स्थित उसके घर के कमरे में बेड पर रखे तकिए के नीचे तलाशी ली। वहां से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में स्वप्नील ने बताया कि उसने करीब पांच महीने पहले मुजान गांव निवासी छोटू कुमार से 40 हजार रुपये में यह पिस्टल खरीदी थी। मामले में छोटू कुमार को भी अभियुक्त बनाया गया है, जो फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार युवक की पहचान स्वप्नील कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, पिता राजू सिंह उर्फ राजबहादुर सिंह, निवासी परशुरामपुर, थाना मोहनिया, जिला कैमूर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, एक फाइटर और एक स्मार्टफोन बरामद किया है। इस संबंध में मोहनिया थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments