Homeनवादाहिसुआ गोलीकांड के बाद भूमिहार समाज का जुटान हिसुआ गोलीकांड के बाद...

हिसुआ गोलीकांड के बाद भूमिहार समाज का जुटान हिसुआ गोलीकांड के बाद भूमिहार समाज का जुटान, निष्पक्ष कार्रवाई की उठी मांग

हिसुआ गोलीकांड के बाद भूमिहार समाज का जुटान, निष्पक्ष जांच की मांग

Bihar: नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के चंद्रवंशी नगर में कॉलेज विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत और दो युवकों के घायल होने के बाद शुक्रवार को भूमिहार समाज के लोगों ने हिसुआ इंटर विद्यालय परिसर में सभा आयोजित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

सभा में वक्ताओं ने घटना को जातीय रूप देने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि किसी एक घटना के आधार पर पूरे समाज को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है। मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। कार्यक्रम में दिवंगत ब्रह्मेश्वर मुखिया के नाती मोनू सिंह, समाजसेवी पुष्कर नारायण सिंह और राणा दीपू सिंह समेत कई लोगों ने अपनी बात रखी।

सभा के बाद लोगों ने पैदल मार्च निकाला और गोलीबारी में घायल अखिलेश के घर पहुंचे। इसके बाद काफिला चंदन के पैतृक गांव बगोदर पहुंचा, जहां पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया। बताया गया कि गोलीबारी की घटना को लेकर अब तक 13 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जबकि पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्यक्रम और पैदल मार्च को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments