Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- 352 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, 23 का हीमोग्लोबिन 8 से कम; भभुआ की टीम ने लिया जायजा
- फेसबुक पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, कैमूर में युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR
पटना हाईकोर्ट में अररिया प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम ऑफिस यानि पोक्सो कोर्ट के जज शशिकांत राय को सस्पेंड कर दिया है, शशिकांत राय ने बीते साल नवंबर महीने में पोक्सो से जुड़े एक मामले में आरोपी को 24 घंटे के अंदर फैसला सुना कर रिकॉर्ड बनाया था, जज शशिकांत राय को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की शुरुआत कर दी गई है।
- हिसुआ गोलीकांड के बाद भूमिहार समाज का जुटान हिसुआ गोलीकांड के बाद भूमिहार समाज का जुटान, निष्पक्ष कार्रवाई की उठी मांग
- विधवा भाभी को शादी का सपना दिखाकर किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
पटना हाई कोर्ट में मंगलवार की शाम सात जजों को उनके सभी न्यायिक और प्रशासनिक शक्तियों से तत्काल मुक्त करने का आदेश दिया गया था, इसी लिस्ट में जज शशिकांत राय का नाम भी शामिल है, कोर्ट के जज शशिकांत राय उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने पोक्सो से जुड़े एक मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 24 घंटे के अंदर सजा सुना दी थी इस सजा के ऐलान के बाद देश भर में उनके चर्चा हुई थी।
- पोखरे में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने पहुंचकर किया सुरक्षित रेस्क्यू
- हरिपुर में शराब कारोबार पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर हमला, पथराव को लेकर पुलिस ने 11 लोगों पर किया FIR
24 घंटे के अंदर जज शशिकांत राय ने इस मामले में जुड़े सभी गवाहों को सुना, वकीलों की दलील सुनी और फिर काउंटर को सुनने के बाद फास्ट ट्रैक के तहत सजा का ऐलान कर दिया, पहले सबसे जल्द सजा सुनाने का रिकॉर्ड मध्य प्रदेश की एक अदालत के पास था, उसने पोक्सो एक्ट के एक मामले में 3 दिन के अंदर फैसला सुनाया था लेकिन अररिया की अदालत 24 घंटे का रिकॉर्ड बना दिया।
- टोल प्लाजा पर पुलिस की कार्रवाई, कंटेनर से 29 मवेशी बरामद; तीन गिरफ्तार, बारुन से उन्नाव ले जाए जा रहे थे मवेशी
- चार महीने बाद मायके से ससुराल लौटी नवविवाहिता, बंद मिला दरवाजा; पति के घर के बाहर बैठी धरने पर
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने अपनी तरफ से जो अधिसूचना जारी की है उसमें कहा गया है कि बिहार न्यायिक सेवा नियम 2020 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए शशिकांत राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है और जांच रहने तक वह सिविल कोर्ट अररिया हेडक्वार्टर से अटैच रहेंगे, अधिसूचना के मुताबिक जांच पूरी होने तक शशिकांत राय बिना किसी अनुमति के अपना मुख्यालय छोड़कर कहीं नहीं जा सकते हैं।
- AI डीपफेक से होटल कारोबारी को बनाया शिकार, हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा; 20 लाख के साथ युवक गिरफ्तार
- बिहार में पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर से ATS की बड़ी कार्रवाई

