Home वैशाली युवक ने युवती को मारी गोली, फिर खुद की ली जान—शादी से...

युवक ने युवती को मारी गोली, फिर खुद की ली जान—शादी से पहले हुआ खौफनाक कांड

इमादपुर गोलीकांड: युवक ने युवती को मारी गोली, फिर की आत्महत्या, शादी से पहले सनसनी

Bihar: वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, इमादपुर निवासी पंकज कुमार (24) ने युवती के घर पहुंचकर उस पर फायरिंग कर दी। गोली युवती के पीठ और हाथ को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे खतरे से बाहर बताया है। घटना को अंजाम देने के बाद युवक कुछ दूरी पर स्थित एक बागान में पहुंचा और खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्रेम प्रसंग की चर्चा, शादी तय होने से नाराजगी की आशंका
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम संबंध था। युवती की शादी एक महीने बाद तय थी, जिससे नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया—ऐसी आशंका जताई जा रही है।

परिवार ने लगाया लूटपाट का आरोप
वहीं, युवती के पिता उपेंद्र सहनी ने अलग आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी घर में लूटपाट की नीयत से घुसा था और घर में रखे करीब 4 लाख रुपये पर नजर थी। विरोध करने पर उसने उनकी बेटी को गोली मार दी।

पुलिस जांच में जुटी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। युवक के आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है, फिलहाल गांव में शोक का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके।

 

Exit mobile version